• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

Writer D by Writer D
07/10/2025
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज मऊ जनपद भ्रमण के दौरान नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 17 नए कार्यों का शिलान्यास किया।इन लोकार्पित कार्यों में सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, सड़कों पर इंटरलॉकिंग, नालियों का निर्माण, वाटर कूलर की स्थापना, तथा तिरंगा रोशनी सहित हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे जनसुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से मोहम्मदाबाद नगर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हर नगर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और समृद्ध बनाना हमारा संकल्प है। इस समय जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, वह हमारी सरकार के लोक कल्याणकारी दृष्टिकोण का प्रमाण है।

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी कार्यसंस्कृति है। नगर पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है ताकि आम नागरिकों का जीवन और बेहतर हो सके।

श्री शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकायों में योजनाबद्ध विकास के लिए पर्याप्त बजट और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर निकायों को आत्मनिर्भर एवं उत्तरदायी बनाने के लिए आधुनिक प्रबंधन प्रणाली अपनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma)  ने सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने नगरवासियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, स्वच्छता और समृद्धि का पर्व है। जब हमारा नगर स्वच्छ, उज्ज्वल और व्यवस्थित होगा, तभी यह पर्व वास्तविक अर्थों में सार्थक होगा।इससे पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने प्राथमिक पाठशाला कोईरियापार में आरएसएस के विजयदशमी उत्सव पर संचालन कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,संबंधित अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

एडीजीपी ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

बस पर अचानक गिरा पहाड़ का मलबा, 15 यात्रियों की मौत; रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Mountain debris falls on bus in Bilaspur, 15 killed

बस पर अचानक गिरा पहाड़ का मलबा, 15 यात्रियों की मौत; रेसक्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

मनीष सिसोदिया ने कहा – दिल्ली शिक्षा बोर्ड और नए पाठ्यक्रम से बच्चों का संपूर्ण विकास

14/10/2020
Tanushree Dutta

तनुश्री दत्ता ने की बॉलीवुड को लेकर भविष्यवाणी, मचा हंगामा

05/08/2022
ATM

बिना मोबाइल और ATM कार्ड के निकाल सकेंगे पैसे, फिंगरप्रिंट से चल जाएगा काम

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version