• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने मॉ विन्ध्यवासिनी धाम कॉरिडोर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा का किया शुभारम्भ

Writer D by Writer D
17/03/2025
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मिर्जापुर जिले में स्थित मॉ विन्ध्यवासिनी धाम कॉरिडोर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगरपालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा उपलब्ध करायी जा रही मुफ्त वाईफाई सुविधा का शुभारम्भ किया। इससे श्रद्धालुओं को 24 घंटे वाईफाई की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक श्रद्धालु को 01 घंटे तक मुफ्त में 5जीबी डाटा मिल सकेगा। साथ ही उन्हांेने डिजिटल नगरपालिका के तहत नागरिकों को त्वरित सेवा प्रदान करने के लिए बनाई गई एनएसबी (नगरपालिका डिजिटल सेवा) ऐप का भी शुभारम्भ किया।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) सोमवार को मिर्जापुर के मॉ विन्ध्यवासिनी धाम पहुंचकर मॉ भगवती की वैदिक मंत्रोचार एवं शंखध्वनि के साथ विधिवत पूजा अर्जना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में सब कुछ मॉ भगवती के आशीर्वाद से ही मिलता है और बड़े सौभाग्य से ही मॉ का सेवा का अवसर प्राप्त होता है। उन्हांेने कहा कि मॉ विन्ध्यवासिनी धाम के विकास, पुनर्निर्माण के लिए पूर्व की सरकारों ने कोई कार्य नहीं किया बल्कि पूर्णतया उपेक्षित किया और विकास के नाम पर एक भी ईंट इस धाम में नहीं लगाया होगा। साथ ही काशी विश्वनाथ, चित्रकूट, अयोध्या, मथुरा का भी यही हाल था। केन्द्र एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार ने मॉ विन्ध्यवासिनी धाम का विकास करने के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त वाईफाई से जोड़ने का कार्य किया। वर्तमान की डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश के सभी प्राचीन तीर्थों एवं धामों का विकास कर रही है और इन सभी को आधुनिक सुविधाओं से भी जोड़ा जा रहा है। आज के इस कार्य से पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश जायेगा और आने वाले समय में भारत को कोई भी विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नेतृत्व में भारत के सभी प्राचीन तीर्थों एवं धामों को मानव विकास के सबसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार विरासत के साथ विकास एवं संस्कृति के साथ समृद्धि के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।

रोल मॉडल बना योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार राज्य के अंतिम छोर तक तथा अंतिम पायदान में रह रहे व्यक्ति तक विकास को पहुंचा रही है। आधुनिक सुविधाओं को राज्य के अंतिक मुकाम तक पहुंचाना बहुत बड़ा कार्य है। आज का यह कार्य इसी की झलक है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद मिर्जापुर का डिजिटलीकरण करने से नागरिकों को बेहतर सुविधायें मिलेगी और उन्हें रोजाना कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडे़गे।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष, विधायक मझवां, मिर्जापुर विधायक के प्रतिनिधि, नगरपालिका के सभासदगण, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharma
Previous Post

रोल मॉडल बना योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड

Next Post

महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा में पेश हुआ 2.05 लाख करोड़ का बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा में पेश हुआ 2.05 लाख करोड़ का बजट

यह भी पढ़ें

Navaratna Chutney

स्वादिष्ट ‘नवरतन चटनी’ बढाती है भोजन का स्वाद, आसानी से घर पर ही बनाए

06/03/2025
Yami Gautam

यामी गौतम से फैन ने पूछा- क्या आप ड्रग्स लेती हैं?, तो दिया ऐसा जवाब

11/10/2020
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक

25/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version