Main Sliderअलीगढ़उत्तर प्रदेश

ए.के.शर्मा ने जट्टारी विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (A.K.Sharma) ने अपने 02 दिवसीय अलीगढ़ मण्डल प्रवास के दौरान अलीगढ़ (Aligarh) स्थित जट्टारी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ए.के.शर्मा (A.K.Sharma) ने लॉग बुक, विद्युत लोड व डिस्पैच को चेक किया तथा ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के रख-रखाव को देखा। उन्होंने अधिकारियों को भीषण गर्मी व उमस के कारण बढ़ी हुई मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से सजग व सतर्क रहने के निर्देश दिए है।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना’ 01 जून से 30 जून,2022 तक के लिए लागू की है। उन्होंने उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा इससे उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

ak sharma

सचेत किया है कि बिजली के तारों व ट्रांसफार्मर में होर्डिंग्स व अन्य सामग्री न लगी पायी जाय। साथ ही तारों को छूती हुई पेड़ों की शाखाओं  की भी छंटनी की जाय, जिससे कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने विद्युत परिसर की बेहतर साफ-सफाई तथा उपकरणों व ट्रान्सफारमर्स के पास कूड़ा/कचरा आदि ना इकट्ठा हो,इसकी नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

सभी उपभोक्ता अपने बिलों का समय पर भुगतान करे: एके शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत के जर्जर व झूलते तार/पोल जनधन व पशुधन हानि के साथ किसी बड़ी दुर्घटना के होने का संकेत भी देते हैं या निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बाधक बनते हैं,जिन्हें तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिए प्रोएक्टिव होकर प्रिवेंटिव मेन्टिनेंस पर ध्यान दें।

शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का आसान तरीके से समाधान किया जाए। किसी भी कार्य को लटकाने, टालने व इसके क्रियान्वित होने में जानबूझकर देरी करने से विभाग के साथ-साथ स्वयं के भी हित में नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हुए जनता की सेवा करे।साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं उपभोक्ताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करे।

Related Articles

Back to top button