• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता: ए.के. शर्मा

Writer D by Writer D
05/12/2025
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को नई बाजार (मऊ) तथा लाटघाट (आजमगढ़) में आयोजित विद्युत बिल राहत योजना शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर उपभोक्ताओं की उपस्थिति और उनकी रुचि को देखते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस महत्वपूर्ण योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी उपभोक्ता आर्थिक कठिनाइयों के कारण बिजली कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर बकायेदार उपभोक्ता तक व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं, क्योंकि यह योजना उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि विभाग की मंशा है कि उपभोक्ता बिना किसी दबाव और चिंता के अपना बकाया बिल निपटाकर नियमित उपभोक्ता बन सकें। नई बाजार शिविर में 25 तथा लाटघाट शिविर में 40 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही लाभ प्राप्त किया। लाभान्वित उपभोक्ताओं ने कहा कि इस योजना के कारण उन्हें बड़ी राहत मिली है और विभाग के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने दोनों शिविरों के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में और भी अधिक विद्युत बकायेदारों को इस योजना से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

उत्तर प्रदेश में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

Next Post

Flipkart Buy Buy Sale 2025 ऑन—स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त प्राइस ड्रॉप, लपक लें मौका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

आरक्षण पर संजय निषाद की दो टूक, बोले- ऊंचे पद वालों को अब छोड़ना चाहिए लाभ

31/08/2026
Relief operations for flood victims
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी, भोजन से लेकर सुरक्षित ठिकाने तक का इंतजाम

31/08/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
उत्तर प्रदेश

अंकित बालियान एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- अब खबर मिल गई ना?

31/08/2026
Next Post
Flipkart Buy Buy Sale 2025: सेल शुरू होते ही धड़ाम हुई इन स्मार्टफोन्स की कीमतें, लपक लें मौका

Flipkart Buy Buy Sale 2025 ऑन—स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त प्राइस ड्रॉप, लपक लें मौका

यह भी पढ़ें

ug-pg students

UG और PG स्टूडेंट्स को राहत, यूपी सरकार कर रही है प्रमोट करने की तैयारी

17/05/2021
Twitter Blue paid

भारत में भी Twitter Blue सर्विस शुरू, कीमत देख उड़ जाएंगे होश

09/02/2023

दिव्यांग बोला- महाराज जी मेरी शादी नहीं हो पा रही नौकरी दे दो, CM योगी ने दिया ये जवाब

06/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version