• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने मऊ के स्थानीय निवासियों की 30 वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा

Writer D by Writer D
30/11/2022
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने आज मऊ जिले की आदर्श नगर पंचायत मधुबन में नाला निर्माण हेतु 2653.47 लाख रुपये की लागत के कार्य का अपने 14-कालिदास आवास से शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मधुबन मनोज कुमार को निर्देश दिए कि नाला निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाय, जिससे कि स्थानीय वासियों को जलभराव की समस्या एवं अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)ने आज अपराह्न 11ः00 बजे अपने आवास में मऊ जिले आये जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का स्वागत किया और उनकी 30 वर्ष पूरानी मांग के पूरा होने पर उन्हें धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत मधुबन में लोगों की मांग पर जल निकासी योजनान्तर्गत अम्बेडकर तिराहा से दुबारी मोड़ होते हुए वोला पुल तक एवं भैरोपुर मोड़ से कमरौली पुलिया तक नाला निर्माण कराया जायेगा।

एके शर्मा (AK Sharma)ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने तथा सभी को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। छोटे निकायों में भी विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निकायों में नियमित साफ सफाई कराने, संचारी रोग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से लोगों को बचाने के लिए एण्टी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग कराने पर विशेष ध्यान को कहा।

उन्होंने कहा कि निकायों के अन्तर्गत जहां कहीं पर अभी सड़कों में गड्ढे और मरम्मत का कार्य बाकी हो उसे शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, स्थानिक अभियान्ता कमलेश कुमार चौहान एवं सभासद उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

यूपी में कभी 38 जिलों तक फैली थी बाढ़ आपदा, आज 4 जिलों तक सिमटी: सीएम योगी

Next Post

ऊर्जा नीतियों को लागू होने से किसानों की बढ़ेगी आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा नीतियों को लागू होने से किसानों की बढ़ेगी आय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सुदृढ़: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रेलकर्मी को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

10/02/2021
arrested

16 लाख के फोन और वाहन समेत आठ चोर गिरफ्तार

30/07/2021
Rita Bahuguna

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version