• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला आरक्षण विधेयक फिर से ओझल न हो, इसके लिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करें

Writer D by Writer D
26/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए आरक्षण विधेयक पास करने का सबसे अच्छा कार्य पहली बार हुआ है। अब महिलाओं को देश की सबसे बड़ी अदालत संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की आवाज सुनी जायेगी, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी तथा वे राजनैतिक एवं प्रशासनिक रूप से मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि महिला हितों के लिए यह विधेयक विगत 70 वर्षों से धरातल पर नहीं आ सका। अब सभी राजनैतिक दल इसको पास कराने का दावा कर रहे।

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  आज सिद्धार्थनगर जनपद के रानी लक्ष्मीबाई मैरिज हाल, बांसी में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को धरातल पर लाने के लिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करना होगा, नहीं तो यह विधेयक फिर से आगे 70 वर्षों के लिए ओझल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि 128वां संविधान संशोधन कर इस विधेयक को लाया गया।

AK Sharma

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से अब लोकसभा में 181 सांसद महिला होंगी। अभी संसद में 80 से 82 महिला सांसद ही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक लोक सभा क्षेत्रों का परिसीमन कर आगामी 2029 के लोक सभा चुनाव में महिलाओं के सीट रिजर्व हो जायेगी। उन्होंने बताया कि जबसे लोकतंत्र के तहत चुनाव शुरू हुए 7500 सांसद अब तक चुने गये जिसमें से मात्र 10 प्रतिशत से भी कम 650 महिला सांसद चुनी गयीं।

सनातन संस्कृति में हजारों वर्ष से महिलाओं को सम्मान मिल रहा: एके शर्मा (AK Sharma)

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में हजारों वर्ष से महिलाओं को सम्मान मिल रहा। नवरात्रि के पर्व में मां आदिशक्ति की पूजा नौ दिनों तक की जाती है और इस भावना को कि ‘यत्र नार्यस्तु पूजन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ चरितार्थ किया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब और महिलाओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा। उनके लिए आवास की सुविधा, गैस-सिलेण्डर, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन आदि की व्यवस्था की। लाखों टन जो राशन पहले सरकारी गोदामों और रेलवे स्टेशन में ही सड़ जाता था अब वह सड़ने से पहले ही गरीब की थाली तक पहुंच रहा है।

AK Sharma

नारी अब अबला नहीं रही बल्कि सबला बन चुकी: जगदम्बिका पाल

डुमरियागंज सांसद  जगदम्बिका पाल ने इस अवसर पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मंे भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए कार्य कर रही। नारी अब अबला नहीं रही बल्कि सबला बन चुकी है। प्रधानमंत्री ने भारत की महिलाओं को चहारदीवारी से निकालकर उन्हें लोक सभा और विधान सभा में भागीदार बनाने का मौका दिया है। साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

इस अवसर पर राजा जय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Tags: ak sharmaEnergy Ministernagar vikas mantrinari vandan shakt actsiddharthanagar newsUrban Development Ministerurja mantri
Previous Post

ENG vs SL: श्रीलंका की बड़ी जीत, इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

Next Post

उत्साह और उमंग की परंपरा हैं भारत के पर्व-त्योहार : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
CM Yogi

उत्साह और उमंग की परंपरा हैं भारत के पर्व-त्योहार : योगी

यह भी पढ़ें

fHarda Blast

Harda Blast: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

14/02/2024
sushant- karan

सुशांत और करण वाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बोले- बड़ा बेवकूफ है यार तू!

26/08/2020

बैराज से छोड़ा गया पानी से कई गांव खतरे में, नदी का जलस्तर बढ़ा

13/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version