• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना: एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज जनपद संभल में आयोजित भव्य कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है बल्कि विकास, स्वच्छता और जनभागीदारी के नए युग की शुरुआत का संदेश भी देता है।इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के अंतर्गत निर्बाध विद्युत आपूर्ति,नाली निर्माण, पेयजल पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट, एवं स्वच्छता से जुड़ी अधोसंरचना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से संभल जिले के नागरिकों को निर्बाध बिजली, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था और शहरी सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर ‘जीरो वेस्ट’ पर आधारित संभल कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव 2025 के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश में स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में नई सोच को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने बताया कि “जीरो वेस्ट महोत्सव” का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम से निकलने वाला कोई भी अपशिष्ट पुनर्चक्रण या पुनः उपयोग से बाहर न जाए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी नहीं बल्कि जनआंदोलन के रूप में अपनाएं।इस दौरान नगर विकास मंत्री ने नगर पालिका परिषद सम्भल द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत क्रय किए गए स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 सफाई मित्रों को ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर आधारित स्थानीय उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र हमारे समाज के सच्चे नायक हैं, जो शहरों को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में दिन-रात कार्यरत हैं।इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए मकानों की चाभियां सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है हर गरीब का उसका अपना घर हो।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश सहित संभल के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ गांव-गांव, गली-गली और हर घर तक पहुंचाना ही डबल इंजन के सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंन उन्होंने उपस्थित जन समूह को स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और वोकल फॉर लोकल का संकल्प दिलाया।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने इस अवसर पर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए बताया कि लगभग 86 हेक्टेयर भूमि को अनाधिकृत कब्जे से मुक्त कराया गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यवाहियां शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के प्रति गंभीरता को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया,मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,पूर्व विधायक एवं मंत्री अजीत कुमार,पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, सफाई कर्मी, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला समूह एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

परंपरा और नवाचार का संगम है माटीकला महोत्सव: राकेश सचान

Next Post

80 लाख फॉलोअर्स हुए बेघर, फेसबुक ने अखिलेश यादव का डिजिटल बंगला सील किया!

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

80 लाख फॉलोअर्स हुए बेघर, फेसबुक ने अखिलेश यादव का डिजिटल बंगला सील किया!

यह भी पढ़ें

Amit Mohan Prasad

यूपी में आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग कोरोना वैक्सीनेशन के होंगे पात्र : प्रसाद

01/04/2021
A woman attempted self immolation near CM's residence

सीएम आवास के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, इस बात से था परेशान

19/08/2025

सरकारी बैंक में 2500 वैकेंसी के लिए आवेदन का एक और मौका

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version