• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब से प्रधानमंत्री ने देश की और मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बागडोर संभाली तब से बहन-बेटियों का सम्मान बढ़ा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
08/03/2025
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचे उत्तर प्रदेश के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)। उन्नाव पहुंचने पर रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मंत्री का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जिसके बाद भाजपा कार्यालय उन्नाव पहुंचकर मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:! इसका मतलब है कि जहाँ नारी का सम्मान व पूजा होती है वही देवताओं का वास होता है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में पार्टी के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) उन्नाव पहुँच कर महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में उपस्थित सैकड़ों मातृ शक्तियों को मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सम्मानित किया।
उन्होंने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेक महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जबसे मोदी और योगी ने देश और प्रदेश की कमान संभाली है तब से महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एंव सम्मानित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा नित नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की शानदार उपलब्धि हासिल करने पर हमें गर्व है. फिर चाहे राजनीति हो या खेल, स्वास्थ्य हो या अन्य क्षेत्रों में देश को गौरवान्वित करने का काम महिलाएं कर रही हैं. प्रकृति को संजोने वाली हमारी मातृ शक्ति है. नारी का त्याग, स्नेह, धैर्य ,शालीनता, संवेदनशीलता, सौम्यता सहित अन्य गुण ही उनकी पहचान है. हर बच्चे के लिए उसकी मां प्रथम गुरु होती है.

नगर विकास मंत्री ने महाकुंभ 2025 में अतुलनीय योगदान के लिए नगर विकास विभाग के कार्मिकों को सम्मानित किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर हम काम कर रहे हैं. सभी को प्रधानमंत्री आवास के साथ उज्जवला गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पहले की सरकारों में महिलाओं की स्थिति मुगलों के जमाने वाली थी जिसमें मातृ शक्ति को हासिये पर रखा जाता था, बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं हमेशा होती थी।

लेकिन जबसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की बागडोर संभाली तब से देश और प्रदेश में सुशासन की नींव पड़ी और बहन बेटियों का सम्मान बढ़ा, महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति में भी महिलाओं की एक तिहाई हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में लाकर महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किया।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गाँव गाँव एवं नगरों में महिलाओं के नाम लाखों मकान देने के साथ शौचालय बनाकर दिया गया जिससे बहन बेटियों को बाहर न जाना पड़े और उनका मान सम्मान भी रहे। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए योजना है साथ ही मुफ्त अनाज व रसोई गैस दी जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उन्नाव अवधेश कटियार , जिला पंचायत अध्यक्ष शगुन सिंह , विधायक सफीपुर बम्बा लाल दिवाकर , विधायक अनिल सिंह , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना दीक्षित , भाजपा नेत्री चंद्रकांता जोशी , पूर्व जिला अध्यक्ष किरण सिंह , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमा गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील , नगर पालिका अध्यक्ष उन्नाव श्वेता मिश्रा , नगर पालिका अध्यक्ष गंगाधर कौमुदी पांडे सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थिति रही।

Tags: ak sharmaunnao newsup news
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाँव की महिलाओं को विधायक ने किया सम्मानित

Next Post

मुख्यमंत्री सैनी ने महिला दिवस पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री सैनी ने महिला दिवस पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

यह भी पढ़ें

Menstrual Leave

अब छात्राओं को निलेगी पीरिड्स के दौरान छुट्टी, इस राज्य की यूनिवर्सिटी ने की बड़ी पहल

12/04/2024
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को शिव भक्तों का करेंगे चरण वंदन, हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल

29/07/2024
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

अरबपतियों मित्रों की थैली भर रही है मोदी सरकार: प्रियंका गांधी

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version