• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश और प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा, बहुत वर्षों बाद आता है ऐसा कालखंड : एके शर्मा

Writer D by Writer D
25/03/2025
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां को बताने के लिए अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचे। प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 साल पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों को जनता के बीच बताने के लिए जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ किया। रास्ते में जगह-जगह सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रभारी मंत्री मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के सेवा,सुशासन व सुरक्षा के 8 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन्म कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और वहां पर उपस्थित लोगों को डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी और योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी के स्टालों में लगे उत्पादों की प्रशंसा भी की।

प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विगत 8 वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि सनातन एवं संस्कृति की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है, जिससे प्रदेश बीमारू राज्य की पहचान से उठकर अब देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं आशीर्वाद से तथा  मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्व हो चुके हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से हमारा प्रदेश नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनकर उभरा है। विगत 8 वर्षों में प्रदेश में सशक्त कानून व्यवस्था, सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन के साथ विरासत एवं विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं जो कि भाजपा सरकार की टीम भावना इसके स्किल और स्पीड का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित एवं जनकल्याण को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में भी अग्रणी है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि देश और प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा, ऐसा कालखंड बहुत वर्षों बाद आता है। पौराणिक काल में हजारों वर्षों के बाद एक ऐसा कालखंड आया जिसे सुशासन का स्वर्ण काल कहा जाता है। देश में वर्ष 1947 की आजादी के बाद से पहली बार जनता का शासन जनता के लिए स्थापित हुआ है जिसे स्वर्ण काल कहा जा सकता है सबका साथ सबका विकास सरकार का मूल मंत्र है, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का दृष्टांत, स्वच्छता में ही लक्ष्मी का वास को चरितार्थ करने के लिए पूरे देश में स्वच्छता सफाई का अभियान चल रहा। उन्होंने कहा कि ‘जहां रहेगा वहीं रोशनी लुटाएगा, किसी चिराग का अपना कोई मकान नहीं होता’ यह बात मोदी जी और योगी जी दोनों में सत्य प्रतीत होती है। देश-प्रदेश की पूर्व की सरकारों में कई घोटाले और भ्रष्टाचार के कारण प्रगति नहीं हो पाई। महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए लेकिन कहीं से कोई अनहोनी की बात नहीं हुई जबकि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बहुत से पुल पुलिया टूट जाने से दुनिया भर में देश की बदनामी हुई। देश हो या प्रदेश पूर्व की सरकारों में कुशासन की पराकाष्ठा थी। पूरी तरह से गुंडाराज था, बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी, युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी भेदभाव होता था, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी व्यवस्था नहीं थी। विपक्षियों को मोदी योगी सरकार के न तो कार्य दिख रहे न ही अपने समय के कारनामें दिख रहे।

उन्होंने (AK Sharma) जनता जनार्दन से अनुरोध किया कि देश एवं प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था बनाए रखें, यह सुशासन बड़ी मुश्किल से आया है। देश और प्रदेश में एक्सप्रेस वे बन रहे, लोगों का आना-जाना आसान हो गया है। प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को मुक्त अनाज मिल रहा, पहले यही अनाज सरकारी गोदाम में सड़ जाता था। इतना अनाज सड़ जाता था कि जिससे कि पूरे साल बिहार जैसे राज्य की पूरी आबादी को एक वर्ष तक मुक्त भोजन मिल जाता। देश में करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया गया। प्रदेश में भी 50 से 60 लाख लोगों को पीएम आवास मिला, शहरी क्षेत्र में भी 16 से 17 लाख लोगों को पीएम आवास मिला है। पूर्व की सरकारे गरीबों की चिंता नहीं करती थी। पहले प्रदेश में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त थी। पेयजल के लिए हर घर नल की कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही रसोई घर में गैस सिलेंडर की व्यवस्था थी। पहले शौचालयों की व्यवस्था नहीं थी, शौच जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पहले जब बीड़ी, सिगरेट पीने एवं तंबाकू खाने से किसी को कैंसर हो जाता तो इलाज के लिए मुंबई टाटा मेमोरियल जाना पड़ता लेकिन अब इसकी सुविधा बनारस में भी उपलब्ध है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि देश एवं प्रदेश में पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ जनहित के लिए समर्पित सरकार चल रही है। जौनपुर जनपद में 12 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए है। इसमें से 51 हज़ार से अधिक लोगों ने 156 करोड रुपए तक का लाभ लिया है। कलेक्ट्रेट परिसर की प्रदर्शनी में स्टाल लगाकर लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। युवा उद्यमियों को 13 करोड़ का लोन दिया गया। प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचना हमारी सरकार की प्राथमिकता है उन्होंने देश एवं प्रदेश में सुशासन लाने गौरवशाली समय काल व स्वर्ण काल के लिए जौनपुर एवं उत्तर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान जनपद के कुछ महत्वपूर्ण लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा कुछ लोगों को चेक भी मंत्री जी के हाथों दिया गया। जिसमें ओंकार नाथ, कृष्णानंद मोदनवाल और दीनानाथ को 5 लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड, मंत्री जी ने वितरित किया।

इस दौरान मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने 3 करोड़ 23 लाख का स्टार्टअप चेक भी युवाओं को प्रदान किया। मती शीला देवी और प्रेम देवी को कृषि बीमा के तहत 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

मंत्री जी(AK Sharma) ने छात्र- छात्राओं को टैब भी वितरित किया जिसमें अर्चना पाल अंकित पाल सोनी साहू अंशु यादव आस्था यादव जबी उल्ला खान मोहम्मद समीर को टैब वितरित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू जी, नगर पालिका अध्यक्ष मती मनोरमा मौर्य जी, विधायक आरके पटेल जी जिलाधिकारी जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaJaunpur newsup news
Previous Post

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई गई उपलब्धियां

Next Post

नाथपंथ की साधना से जुड़े चिह्नों को इकट्ठा कर डिजिटल रूप देने की जरूरत : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Yogi

नाथपंथ की साधना से जुड़े चिह्नों को इकट्ठा कर डिजिटल रूप देने की जरूरत : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

स्टंट डालने के बाद तीन मरीजों मौत, राजीव गांधी हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

09/03/2022
ramgopal yadav

चुनाव लड़ने पर कोई धमकाए तो मेरे नंबर पर मैसेज करे : रामगोपाल

15/03/2021
Iqbal accused in Red Fort case arrested

लाल किला उपद्रव मामले का एक और आरोपी इकबाल गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version