• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नियोजित शटडाउन या ब्रेकडाउन के दौरान हो रही दुर्घटनाओं से कार्मिकों की मृत्यु पर ऊर्जा मंत्री सख्त

Writer D by Writer D
18/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु लिये गये नियोजित शटडाउन या ब्रेकडाउन के दौरान हो रही दुर्घटनाओं से कार्मिकों की मृत्यु पर सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की गंभीर घटनाओं को शीघ्र रोका जाए, जिससे कि जनहानि को रोका जा सके।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) के स्पष्ट निर्देश के उपरान्त भी अनेक ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कार्मिकों द्वारा ब्रेकडाउन को ठीक करने हेतु शटडाउन लिया गया। परन्तु कार्यपूर्ण होने से पूर्व ही फीडर को किसी कारणवश चालू कर देने से कार्य कर रहे कार्मिकों की जनहानि तक की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) के निर्देश पर उ0प्र0 पावर कॉरपोरेशन एसओपी जारी की है और इसका पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए है। जारी एसओपी में अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड का यह व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा कि क्षेत्र में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन पूर्णतया सुनिश्चित किया जाये। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) Self Sticking स्टीकर्स पत्र के साथ संलग्न है। अधिशाषी अभियन्ता उपकेन्द्र स्तर तक के कार्मिकों को इस सम्बन्ध में कड़े निर्देश दें कि मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाये जिससे कि इस प्रकार की दुर्घटनाएं घटित न हों।

इसके अतिरिक्त पृथक से यह व्यवस्था भी बना ली जाये कि जिस फीडर पर शटडाउन लिया जा रहा है, उस फीडर पर लाल रंग का एक स्टीकर/प्लेट को लगाया जाये जिस पर शटडाउन लेने वाले कर्मी का नाम एवं सम्पर्क सूत्र/मोबाइल नम्बर अंकित हो। इस स्टीकर में आवश्यक सूचना अंकित कर 11 केवी स्विचगियर (V.C.B) पर चिपकाया जाये एवं यह स्पष्ट निर्देश दिये जायें कि किसी भी स्थिति में उक्त फीडर को बिना शटडाउन लिये कर्मी से वार्ता किये चालू न किया जाये।

विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: एके शर्मा

साथ ही शटडाउन लेने वाले कार्मिक से की गई वार्ता का विवरण सम्बन्धित एस.एस.ओ. लॉगशीट में अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। यह व्यवस्था तत्कालिक प्रभाव से सभी फीडर एवं 33/11 केवी उपकेन्द्रों पर लागू होगी।

Tags: ak sharmaLucknow Newsuppcl
Previous Post

विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: एके शर्मा

Next Post

मुख्यमंत्री धामी 24×7 मोर्चे पर डटे हैं, आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर पैनी नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी 24×7 मोर्चे पर डटे हैं, आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर पैनी नजर

यह भी पढ़ें

नीलकंठ भानु बने दुनिया के सबसे तेज ‘ह्यूमन कैलकुलेटर, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

26/08/2020
Atul Subhash

अतुल सुभाष ने बेटे को लेटर में लिखी ऐसी बात, पढ़कर आप हो जाएंगे भावुक

11/12/2024

पांच वर्षों में एक भी दंगा न होना बड़ी उपलब्धि : स्वतंत्र देव सिंह

30/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version