• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: एके शर्मा

Writer D by Writer D
14/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कानपुर नगर के रायपुरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला भवन का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। यह भवन हरिजन सहायक समिति द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों सहित समस्त समाज के शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देना है।

इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक भवन समाज में एकता, समरसता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे महान ऋषि और समाज सुधारक के नाम पर निर्मित यह भवन सामाजिक नवनिर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा और समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि भवन के पूर्ण होने के बाद यहां विवाह एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों, तथा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, मार्गदर्शन कक्षाएं और शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ होगा।उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार किसी भी समाज की प्रगति की नींव होते हैं। इस भवन के माध्यम से संचालित होने वाली शैक्षिक गतिविधियों से समाज के होनहार बालक-बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल बनेगा और वे प्रदेश व देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई द्वारा भवन निर्माण हेतु प्रदान की गई ₹25 लाख की सहयोग राशि की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए ऐसे सहयोग समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने हरिजन सहायक समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लिए इस तरह की पहल प्रेरणादायी है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वसमावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस तरह के सामाजिक भवन सामाजिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामूहिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने भवन निर्माण से जुड़े सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

इस अवसर पर कानपुर नगर की मेयर प्रमिला पांडेय, महिला कल्याण एवं बाल विकास, पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

Tags: ak sharmakanpur news
Previous Post

Kia Seltos Hybrid की लॉन्च डेट का खुलासा! इन SUV से होगा सीधा मुकाबला

Next Post

नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
BJP

नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

यह भी पढ़ें

One more contestant is khataron ke khiladi, know who

खतरों के खिलाड़ी से एक और कंटेस्टेंट हुआ बाहर, जानिए कौन

20/05/2021

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

19/07/2020
Suspended

खिलाड़ी से मालिश कराने वाला कोच निलंबित

10/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version