• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामगोपाल के राम मंदिर बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- वह न ‘राम’ के हैं, न ‘गोपाल’ के

Writer D by Writer D
10/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सपा महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव (Ramgopal Yadav) के राम मंदिर (Ram Mandir) पर दिए गए आधारहीन व वेबुनियाद बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रामगोपाल जी प्रोफेसर हैं, उनका बड़ा सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने प्रभु श्रीराम मंदिर के बारे में जो कुछ भी कहा इससे साबित होता है कि वह न राम के हैं, न गोपाल के हैं।

उन्होंने (AK Sharma) न राम मंदिर के लिए कुछ काम किया, न ही गोपाल की गायों के लिए कुछ काम किया। वो सपा अध्यक्ष अखिलेश जी के सलाहकार के साथ उनके परिवार के चाचा भी हैं। उस परिवार ने चार-चार बार उत्तर प्रदेश में शासन किया है। मुख्यमंत्री रहे हैं, अगर राम मंदिर में आस्था नहीं थी, तो मथुरा के गोपाल मंदिर में ही एक ईंट भी रख दी होती। इसलिए उन्होंने न राम का काम किया और न गोपाल का ही…।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि इतनी भव्यता, दिव्यता, पौराणिकता के साथ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, उपस्थिति और साधू-संतों के आशीर्वाद से संपन्न किया गया, जिसका देश ही नहीं पूरा विश्व साक्षी रहा। पूरी दुनिया ने इस कार्य की सराहना की। लेकिन इस परिवार के लोगों को देश के वैभव का यह कार्य पसंद नहीं आया। इन्हें हमारे सनातन धर्म के इस ऐतिहासिक कार्य पर प्रश्न चिन्ह उठाने का अधिकार किसने दिया, यह समझ नहीं आता। पूरे देश के लोगों को इनकी मंशा पर जरूर विचार करना चाहिए।

मोदी जी विकसित भारत के प्रणेता है: एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जब मुगलों के पैरों तले राम मंदिर की चौखट को रौंदा गया होगा, उनके घोड़ों ने अयोध्या को रौंदा होगा, अयोध्यावासियों और उस क्षेत्र के निवासियों को घोर यातनाएं दी होगी, तब वहां का वास्तु अच्छा हो गया होगा, तब वहां का भूगोल और नक्शा भी अच्छा हो गया होगा।

सैफई परिवार बिल्कुल सुल्तानी और मुगलई सोच व समझ वाले लोग हैं, इनकी बातों पर ध्यान देना उचित नहीं। भारत की सनातनी और धर्म प्रेमी जनता इन सारी चाल बाजियों को समझ रही है। ये न राम के होने वाले हैं, न गोपाल के ही। इतना ही नहीं यह राम भक्तों के साथ आम जनता के भी नहीं होने वाले हैं, ये सिर्फ अपने परिवार के थे, और परिवार के की रहेंगे। अपने परिवार के बाहर देश और प्रदेश का भला सपने भी इनसे नहीं हो सकता।

Tags: ak sharmaLucknow Newsram mandirRAMGOPAL YADAVup news
Previous Post

हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Next Post

11 साल बाद नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में आया फैसला, 2 आरोपियों को उम्रकैद; 3 हुए बरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Narendra Dabholkar

11 साल बाद नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में आया फैसला, 2 आरोपियों को उम्रकैद; 3 हुए बरी

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmad

बाहुबली अतीक अहमद की जमानत स्पेशल कोर्ट ने किया निरस्त

17/10/2020
AK Sharma

यूपी ने कचरा मुक्त शहरों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन और रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया: एके शर्मा

11/01/2024
cardamom for skin whitening

ये छोटी सी चीज आपकी स्किन के लिए लाभकारी, जानें कैसे

08/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version