• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश सरकार ने 12 बार आने से रोका, अब मैं यूपी में आ गया हूं : ओवैसी

Writer D by Writer D
12/01/2021
in Main Slider, जौनपुर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज कहा कि प्रदेश में जब अखिलेश यादव की सरकार की थी तो हमें 12 बार आने से रोका गया था। अब मैं आ गया हूं। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया है, मैं दोस्ती निभाने आया हूं।

वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से कार द्वारा जौनपुर आते समय जलालपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में हैदराबाद के सांसद अससुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की पूर्व की सरकार की थी तो हमें 12 बार प्रदेश में आने से रोका गया था। समाजवादी पार्टी ने अपने समय में मुस्लिमों को सिर्फ वोट की राजनीति के रूप में इस्तेमाल किया, उनकी तरक्की और भलाई के लिए कभी कोई पहल नहीं की, अब मैं यूपी में आ गया हूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ,सुभासपा, के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन किया है, मैं दोस्ती निभाने आया हूं।

अस्पतालों की हकीकत उजागर करने वालों को जेल भेजती है योगी सरकार: संजय सिंह

ओवैसी जौनपुर के प्रमुख चौराहों रास्तों से होते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। इसके पहले जौनपुर जिले के जलालपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के साथ पहुंचने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोनों पर फूल बरसाए और माला पहनाई। आज सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के साथ ओवैसी नए गठजोड़ की संभावना तलाशेंगे।

जौनपुर में कुत्तूपुर बाईं पास से खेतासराय के गुरैनी स्थित चौराहे से होते हुये पड़ोस के सटे मुस्लिम बाहुल्य जनपद आजमगढ़ के सरायमीर स्थित मदरसा अरबिया बैतूल उलूम के उपप्रबंधक मुफ्ती अज्वबदुल्ला से मुलाकात कर वहां छात्रों को संबोधित करने के बाद मऊ जनपद में भी ओवैसी और ओपी राजभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व सभाएं करेंगे।

Tags: akhilesh yadavasaduddin owaisilatest up politicsup newsUP Political News
Previous Post

अस्पतालों की हकीकत उजागर करने वालों को जेल भेजती है योगी सरकार: संजय सिंह

Next Post

बहू ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर forced to have sexual relations with all four sons

बहू ने सास पर लगाया गंभीर आरोप, चारों बेटों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

यह भी पढ़ें

अक्षय ने किया खुलासा- ‘शादी के दिन ही पता चल गई थी ये बात’ जानिए पूरा मामला

03/11/2020

अमीर और सफल व्यक्ति में होते हैं ये 6 गुण

17/12/2020
Jhanvi Kapoor

अस्पताल में एडमिट जाह्नवी कपूर, सामने आई ये बड़ी वजह

18/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version