• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैफई में रंगोत्सव में दिखी दूरी, अखिलेश-शिवपाल का अलग-अलग सजा मंच

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
akhilesh-shivpal

akhilesh-shivpal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में चर्चा के केंद्र में रहने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) परिवार की सैफई की होली इस बार मुलायम सिंह यादव के यहां नहीं आने पर अखिलेश एवं शिवपाल के खेमों में बट गई ।

एक खेमा मुलायम सिंह यादव के भाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठन कर चुके शिवपाल सिंह यादव हैं तो दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पार्टी महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव और परिवार के तमाम छोटे-बड़े राजनीतिक गैर राजनीतिक सदस्य खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं ।

सैफई मंच पर प्रो.रामगोपाल यादव जब पहुंचे तो यहां परिवार के सबसे बड़े होने के नाते अखिलेश यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया । पंचायत चुनाव को लेकर जहां एक ओर शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव को एक बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का आशीर्वाद दिया है ऐसे में शिवपाल की मुलायमी होली से दूरी कही न कही बड़ा संकेत माना जा रहा है।

सबसे बड़ी और खास बात तो यह रही कि इससे पहले हमेशा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव का संबोधन हुआ करता था जबकि इस बार वह संबोधन आज नहीं सुनाई दिया ।

तारापुर हाट बाजार में लगी भीषण आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

शिवपाल ने भले ही मुलायम के आंगन की होली में इस दफा शामिल होना मुनासिब नहीं समझा जबकि इससे पहले पिछले साल एक मंच पर अखिलेश ,शिवपाल थे लेकिन तब मुलायम मौजूद रहे थे ,लेकिन इसबार मुलायम की गैर मौजूदगी में अखिलेश और शिवपाल का अलग-अलग मंच सजा है।

जीवन में जोश और उमंग पैदा करने वाले रंग के पर्व होली के मौके पर मुलायम का कुनबा अपने आंगन में एक साथ जमा हुआ करता था वह आज पूरी तरह से अलग-थलग नजर आया । मुलायम के आंगन मे होली जश्न में जहाॅ अखिलेश रामगोपाल,धर्मेद्र,तेजप्रताप,अक्षय,अभिेषक,अनुराग और कार्तिकेय दिखाई दिये वही शिवपाल अपने बेटे आदित्य समर्थको के साथ एस एस मेमोरियल में रहे ।

सोपोर: नगर परिषद ऑफिस में आंतकियों ने की फायरिंग, एक पार्षद की मौत, पुलिसकर्मी शहीद

लंबे अरसे से अपने भतीजे अखिलेश यादव से वैचारिक मतभेद के चलते अलग पार्टी का गठन कर चुके शिवपाल सिंह यादव ने होली के मौके पर इस दफा एक नई इबारत लिख डाली है । उन्होंने अपने पिता सुधर सिंह के नाम पर स्थापित किए एस.एस.मेमोरियल स्कूल में होली का जश्न अपने समर्थकों के साथ में मनाया । बेशक शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी का गठन कर लिया हो, लेकिन अभी तक उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है । शिवपाल सिंह यादव अपनी परंपरागत जसवंतनगर विधानसभा से सपा से ही विधायक है ।

इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसाते हुए कहा कि बुरा न मानो होली है। यह योगीजी की मुख्यमंत्री रहते हुए आखिरी होली है। अगले साल प्रदेश की जनता को नई सरकार के साथ होली मनाने का मौका मिलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि बुरा न मानो होली है। लेकिन फिर भी ये बात कहनी चाहिए कि जितना भेदभाव भाजपा सरकार में हो रहा है, उतना कभी किसी की सरकार में नहीं हुआ। इसके कई उदाहरण हैं, एक उदाहरण नहीं जहां हम ये नहीं कह सकते हैं कि भेदभाव नहीं हुआ है। शेर पले बढ़े यहां पर, लाइन सफारी शुरू होनी चाहिए थी। लाइन सफारी इसलिए नहीं शुरु हुई क्योंकि इससे देश ही दुनिया का आकर्षण इटावा की तरफ बढ़ेगा। टूरिस्ट बढ़ेगा। इससे किसी न किसी को रोजगार मिलेगा। लेकिन सरकार जानबूझकर इटावा व समाजवादी कार्यक्रमों से भेदभाव कर रही है।

शरद पवार को पेट दर्द की शिकायत, 31 मार्च को एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं में लेटलतीफी की। पहले तो हमारी योजनाओं को अपना बताकर उनका उद्घाटन किया गया। अब तो पटिया भी बदला जा रहा है। आने वाले सरकार में प्रदेश को नई सरकार के साथ होली मनाने का मौका मिलेगा। जनता तैयार है। पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। जनता को यह आशंका है कि कहीं सरकार में भाजपा बेइमानी पर न उतर आए। धान, मक्का की खरीद नहीं पाए। आलू के रखने की व्यवस्था नहीं है।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सैफई के एसएस मेमोरियल कालेज में अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली । इस संबंध में जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे कहीं और होली खेल रहेंगे । इतना जवाब देकर वे बचते नजर आए।

Tags: #happy Holiakhilesh yadavHoliholi 2021shivpal yadavup news
Previous Post

तारापुर हाट बाजार में लगी भीषण आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Next Post

होली के रंग में सराबोर हुआ यूपी, जम कर उड़ा अबीर गुलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
Holi

होली के रंग में सराबोर हुआ यूपी, जम कर उड़ा अबीर गुलाल

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan

भद्रा मुहूर्त में नहीं बांधी जाती है राखी, जाने इसके पीछे का कारण

05/08/2022

एसएस संधु ने मसूरी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की

25/04/2022
Solar Stove

महंगी रसोई गैस से राहत दिलाएगा सोलर स्टोव, हर महीने होगी 1100 रुपए की बचत

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version