• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 मार्च को मोबाइल ऑफ कर विदेश चले जायेंगे अखिलेश : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
24/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
swatantradev

swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। पांच साल तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कहीं दिखाई नहीं पड़े, अब दो महीने से चुनाव में सक्रिय हैं। लेकिन जनता उनको सबक सिखाने जा रही है और दस मार्च को जब परिणाम आएगा तो अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर विदेश चले जाएंगे।

यह बातें गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने पार्टी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह के समर्थन में सदर विधानसभा क्षेत्र के सालपुर कस्बे में जनसभा के दौरान कही।

करहल में ‘कराह’ रहे अखिलेश, प्रचंड बहुमत से बन रही है हमारी सरकार : स्वतंत्र देव

उन्होंने जनसभा में आई जनता से कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जनता ने वर्ष 2014, 17 व 2019 तथा अब 2022 में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि इनके महज 5 साल के कार्यकाल में जनता इनके गुंडाराज से पूरी तरह ऊब चुकी थी। उस समय हुए अन्याय को जनता कभी नहीं भुला पाएगी। कोरोना काल में इनके नेता भूमिगत रहे। जब देश में कोई आपदा आती है तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उससे निपटा जाए। सपा के लोगों ने इस आपदा में सहयोग करने के बजाय वैक्सीन के लिए भी दुष्प्रचार किया।

हमें गर्व है कि हम भाजपा वाले सांप्रदायिक हैं, हम हिन्दू हैं : स्वतंत्र देव

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है गरीबों का कल्याण करना जबकि सपा का उद्देश्य गुंडों का कल्याण करना। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि दुनिया भर के निवेशक हिंदुस्तान में आए यहां पर अपना रोजगार लगाएं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी के लोग चाहते हैं कि दुनिया भर से हिंदुस्तान में आतंकवाद आए।

लक्ष्मी हाथी-साइकिल पर बैठकर नहीं आती, कमल पर बैठकर आती है : स्वतंत्र देव

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सपा के पास अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। योगी जी के 5 साल के कार्यकाल में एक भी रुपए का भ्रष्टाचार का मुद्दा लेकर ना तो धरना प्रदर्शन कर पाए ना ही प्रेस वार्ता कर पाए। प्रदेश की जनता देख रही है कि विकास सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है। उसमें सबसे खास बात यह है कि 5 सालों में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त विकास हुआ है। सरकार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में घर-घर राशन व दवाइयां पहुंचाने का काम किया है। जब इनके लोग घरों में दुबके थे। तब भाजपा के कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर जनता का दुख दर्द बांट रहे थे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

दुनिया के पावरफुल टेलीस्कोप से ले कर 2022 में दुनिया को मिलेंगे 6 नए तोहफे

Next Post

भारत Vs श्रीलंका पहला टी-20 आज, 6 साल से श्रीलंका से नहीं हारा भारत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
T-20

भारत Vs श्रीलंका पहला टी-20 आज, 6 साल से श्रीलंका से नहीं हारा भारत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आधुनिक सोच के साथ विकास और रोजगार का संगम बन रहा गोरखपुर : मुख्यमंत्री

19/09/2024
Apple

इस दिन लॉन्च होगा Apple के ईयरबड्स-मैकबुक समेत कई धमाकेदार प्रोडक्ट्स

13/10/2021
Share Market

बजट से बाजार में आई बहार, सेंसेक्स में 1,728.94 अंक की बढ़त

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version