• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में सर्वाधिक किसान हो रहा है अपमानित: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
02/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानो की उपेक्षा का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से गन्ना, आलू किसान परेशान है और उनके पास होली में जरूरी वस्तुओं को खरीदने के पैसे नहीं है।

श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है लेकिन भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक उपेक्षित तथा अपमानित हो रहा है। किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। किसानों को समय से खाद, पानी, बीज, कीटनाशक की सुविधा नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार ने किसान की खाद के दाम तो बढ़ा दिए हैं पर खाद की बोरी का वजन पांच किलो कम कर दिया है। निजी और सरकारी ट्यूबवेलों से सिंचाई करने में भी किसान को तमाम दिक्कते उठानी पड़ती है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि होली नज़दीक है, किसानों को होली की खरीद के लिए पैसे चाहिए। सिंचाई और कृषियंत्रों की खरीद के लिए पैसा चाहिए। भाजपा सरकार की लापरवाही का नतीजा है कि अन्ना पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसान रात-रात भर खेतों में जाग कर रखवाली करने को मजबूर है। जिन किसानों की फसल बुरी तरह बर्बाद हुई है, भाजपा सरकार ने उन्हें पर्याप्त मुआवजा देने का भी काम नहीं किया है।

विधानपरिषद से सपा ने किया वॉकआउट, योगी बोले- वो भाग खड़े हुए

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया है। किसान का आलू नहीं खरीदा गया है। गन्ना किसानों का छह हजार करोड़ रूपए अभी भी बकाया है। गन्ना, गेहूं, धान किसान सभी परेशान और दुःखी है। भाजपा सरकार केवल बड़े- बड़े विज्ञापनों के जरिए ही किसानों को खुशहाल बता रही है जबकि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान नहीं, पूंजीघराने ही लाभान्वित हो रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने वाला ग्रंथ है रामचरित मानस: सीएम योगी

Next Post

इलाज के अभाव में मर जाते थे बच्चे, सपा कभी देखने तक नहीं जाती थीः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
CM Yogi

इलाज के अभाव में मर जाते थे बच्चे, सपा कभी देखने तक नहीं जाती थीः योगी

यह भी पढ़ें

bolero fell

बारातियों से भरी बोलेरो कुंए में गिरी, सात की मौत, सीएम ने जताया दुख

16/06/2022

कुवैत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार से अधिक, 425 लोगों की मौत

25/07/2020
Rain

यूपी में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, 3 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट

17/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version