• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस कांड पर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

Writer D by Writer D
13/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, हाथरस
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सिकंदराराऊ के क्रीड़ा मैदान में चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आपको पहले चरण के चुनाव की हवा का पता चल गया होगा। आपसे दूर नहीं है वे जिले जहां वोट पड़े हैं। कहने को हर दल कुछ न कुछ कह रहा है। लेकिन पहले चरण में ही उत्तर प्रदेश का माहौल बदल गया है। अलीगढ़ के जिले के लोग जानते होंगे। भाजपा का सफाया हो चुका है। झूठ इसलिए बोल रहे हैं कि 5 साल में इन्होंने जो काम करना चाहिए था वह नहीं किया। डबल इंजन की सरकार में एक ही चीज डबल हुई है वह भ्रष्टाचार।

हाथरस कांड पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि हाथरस में बहन के साथ क्या हुआ? यदि इलाज मिल जाता तो वह बच जाती। परिवार चाहते थे कि दाहसंस्कार खुद करें, लेकिन भाजपा की सरकार में अपमान हुआ। जबरदस्ती दाहसंस्कार कर दिया। रात में भाई से बात हुई थी उसी दिन, उसने बताया था परिवार की आखिरी इच्छा स्वयं संस्कार की। एक आइपीएस यूपी से फरार है। अभी तक नहीं पकड़ा गया है। पुलिस कप्तान पिच बना रहे हैं माफिया के लिए और माफिया क्रिकेट खेल रहा है, यह है उत्तर प्रदेश? बाबा जी क्या कहते हैं? आंकड़े देखो प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। सबसे अधिक पुलिस की पिटाई से जान गईं।

बाबासाहब अंबेडकर के रास्ते से भटक गयी है बसपा : अखिलेश यादव

हाथरस में जितने भी छोटे-मोटे कारोबार है। इनके बारे में कहा कि इन तो इतनी फेमस है कि हमारे मुंबई के मित्र ने बताया कई वर्षों से हाथरस की हिना ले रहे हैं। अगर हींग के कारोबार में हमें किसी तरह की मदद लेनी पड़ेगी तो विदेशों में भी इनका कारोबार होगा। आज अगर जनता पर किसी पर भरोसा है तो साइकिल चुनाव का भरोसा है। यहां पर बहुत दिनों से सिकंदराराऊ में सीट नहीं निकली है। जितने भी कारखानेे हैं हाथरस में, चाहे वह हींग के हों, दाल के हों, इनके विकास के लिए विस्तार के लिए सपा सरकार मदद करेगी। जनता को सपा पर भरोसा है। सिकंदराराऊ वालों बताओ हम क्या करें जो सीट निकल जाए। नौजवान साथी यहां का भविष्य खराब कर रही है बीजेपी। इनकी हर बात झूठी निकली है।

‘स्टूल वाले नेता’ समाज को मान-सम्मान नहीं दिला सकते : अखिलेश यादव

नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो गया कि नहीं हो गया। वहीं भ्रष्टाचार दोगुना हो गया। 100 नंबर का इंतजाम किया था। इन्होंने 112 कर दी तब से पुलिस कबाड़ा हो गई। उत्तर प्रदेश में महामारी आई समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा मदद की। बहुत दिनों से यहां से सपा की सीट नहीं निकली है। कितनी वार यहां अपील कराओगे। आप बताओ क्या करें कि यहां से सीट निकल जाए।

भाजपा भविष्य खराब कर रही है। जुमला झूठा निकला? हर बात झूठी निकली। बुलेट ट्रेन लाने की बात कही थी, कहां है बुलेट ट्रेन? अच्छे दिन कहां हैं? पहले आया था तब कहा था मैंने कि रुपया काला नहीं होता। क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हो गया। भ्रष्टाचार दो गुना हो गया।

किसानों के हक के लिए आखिरी तक लड़ेंगे : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो जिन लोगों की मौत आवारा गोवंश की वजह से हुई है उनके आश्रितों को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने दो दिन पहले हाथरस में आवारा गोवंश की वजह से किसान की मौत का भी जिक्र किया।

पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिजनों की भी आर्थिक मदद की जाएगी और उन्हें 25-25 लाख रुपए दिए जाएंगे। लखीमपुर में किसानों को कुचलने वाली घटना को लेकर भी पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार को घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले की सभी विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

अखिलेश यादव का आरोप- मेरे हेलिकॉप्टर को बिना वजह रोका गया

उन्होंने कहा, ‘परिवार वाले ही परिवार का दर्द समझ सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा एक कारोबारी गोरखपुर में कारोबार करने आया था जहां पुलिस ने पीट-पीटकर जान ले ली। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ी है। यह जनता का चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नहीं बच पाएगी। जिला पंचायत ब्लाक प्रमुख में वोट लूटने का काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को कुचला गया। जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग झांसा दे रहे हैं। झगड़ा करने की बात कर रहे हैं। झूठ बोला है वहीं समाजवादी लोग खुशहाल और तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

Valentine Day: कुछ ऐसी है रील लाइफ से रियल लाइफ तक इन सितारों की लव स्टोरी

Next Post

प्रदेश में माफियाओं पर चल रहा है सरकार का बुलडोजर : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

एस.आई.आर.-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
cm yogi

प्रदेश में माफियाओं पर चल रहा है सरकार का बुलडोजर : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Arrested

चार किलो गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

10/03/2022
sidhhartha pathani

सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का पकड़ा गया सबसे बड़ा झूठ!

09/08/2020
Relationship

पार्टनर कर रहा है इग्नोर, तो ऐसे बनाएँ रिश्ते को खूबसूरत

14/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version