• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने आकाश आनंद को पद से हटाने पर दिया बयान, बसपा के लिए कह दी ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
08/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) द्वारा आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाने व उत्तराधिकारी के बनाने के निर्णय को वापस लेने पर कहा कि बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव का जो भी कदम उठाया है वो उनकी पार्टी का आंतरिक विषय है।

लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश (Akhilesh Yadav ) ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक तीन चरणों के चुनाव में बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही। वहीं, बाकी बचे हुए चार चरणों में कोई सम्भावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में आईएनडीआई गठबंधन में सम्मिलित सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है क्योंकि बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav ) ने कहा कि बसपा इस बात को अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसीलिए बसपा का शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतने फेर-बदल कर रहा है। अब बाज़ी बसपा के हाथ से निकल चुकी है। इसीलिए मतदाताओं को मेरा आग्रह है कि संविधान, आरक्षण और मान-सम्मान बचाना है तो सपा को वोट करें।

अखिलेश यादव के सामने लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, अधिकारियों में मचा हड़कंप

मतदाताओं से अपील करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि आप अपना वोट ख़राब न करें। जो बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए सामने से लड़ रहे हैं, इंडिया गठबंधन के उन प्रत्याशियों को वोट देकर जिताएं। देश के संविधान के संग आरक्षण भी बचाएं।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार, कांग्रेस ने किया किनारा

Next Post

यादव समाज के प्रत्याशियों की चिन्ता करे सपा नेतृत्व: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
Mayawati

यादव समाज के प्रत्याशियों की चिन्ता करे सपा नेतृत्व: मायावती

यह भी पढ़ें

murder

कुल्हाड़ी से काटकर किसान की हत्या, मामला दर्ज

22/08/2022
murder

पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

12/03/2022
Saraswati Puja

बसंत पंचमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें सरस्वती पूजा

02/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version