• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नामांकन के लिये रवाना हुए अखिलेश यादव, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आर पार की लड़ाई लड़ने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिये नामांकन कराने के लिये मैनपुरी के लिये रवाना हुये।

सैफई से करहल के बीच करीब 30 किमी की दूरी पर अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुलाबी रंग के विजय रथ पर सवार सपा अध्यक्ष हाथ हिला कर जनता का अभिवादन कर रहे हैं। सैकड़ों वाहन के काफिले के बीच सड़कों पर उमड़ी भीड़ के चलते विजय रथ के करीब एक बजे तक मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

अखिलेश के विजय रथ पर करहल से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शाेभन सिंह सवार हैं। इसके अलावा विजय रथ में पूर्व सांसद एवं अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप भी सवार है। विजय रथ को अखिलेश के निजी सचिव गजेन्द्र खुद चला रहे हैं और उन्होने सैफई से रवाना होने से पहले विजय रथ के साथ सैफई के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

सपा अध्यक्ष के नामांकन के लिये रवाना होने से पहले उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य सगे संबंधी और शुभचिंतकों ने आशीष देकर सपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने की कामना की।

बजट सत्र में खुले मन से चर्चा करें राजनीतिक दलः प्रधानमंत्री मोदी

विजय रथ पर सवार अखिलेश ने हालांकि कहा कि विधानसभा चुनाव के व्यस्त कार्यक्रम के मद्देनजर इटावा और मैनपुरी में फिलहाल ज्यादा समय न दे सकें। उन्हे क्षेत्र की जनता से पूरा भरोसा है कि वह उन्हे प्रदेश में सरकार बनाने के लिये अन्य क्षेत्रों में जाने की अनुमति देगी। उन्होने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा की लहर चल रही है जो प्रदेश को विकास,खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिये कृत संकल्पित है।

करहल में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरने से तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Next Post

कानपुर बस हादसा: आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा था

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post

कानपुर बस हादसा: आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा था

यह भी पढ़ें

श्रीनगर में आतंकी हमला Terrorist attack in Srinagar

श्रीनगर में आतंकी हमला, CCTV में खौफनाक मंजर कैद

19/02/2021
CM Yogi

सभी 75 जिलों से 30 जून तक भेजे जाएं प्रस्ताव, गुणवत्तापूर्ण हो कार्य: मुख्यमंत्री योगी

19/06/2025
Technology

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version