• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर किया बड़ा एलान

Desk by Desk
14/11/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को इटावा में ऐलान किया कि उनकी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में छोटे दलों से गठजोड़ करेगी, लेकिन किसी बड़े दल से कोई तालमेल नहीं करेगी। साथ ही कहा कि सरकार बनने पर चाचा शिवपाल सिंह यादव को न सिर्फ कैबिनेट मंत्री बनाया जायेगा बल्कि उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) को विलय करने के बारे में भी विचार किया जायेगा।

श्री यादव ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर देश-प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर बसपा के तीन पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह जाटव, जितेंद्र दोहरे, राघवेंद्र गौतम, बसपा की भाईचारा कमेटी के पूर्व विधानसभा प्रभारी वीरू भदौरिया, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कीरत सिंह पाल, वामसेफ के पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश गौतम समेत सैकड़ो की तादाद में विभिन्न दलों के नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार ने इटावा में बहुत बेहतरीन सफारी का निर्माण करवाया है। इटावा-मैनपुरी हाइवे का निर्माण करवाया। यमुना नदी पर पुलों का निर्माण करवाया है। इटावा में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण करवाया। आधुनिक जेल का निर्माण करवाया है। इटावा का विकास केवल सपा ने ही करवाया है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के काम यश भारती सम्मान देकर किया। इटावा का इतिहास भी आजादी से जुड़ा हुआ है। डीएम आवास कभी अंग्रेज डीएम एओ ह्यूम का रहा है. समाजवादी सरकार बनने पर डीएम आवास को म्यूजियम बनाया जायेगा।

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, सोमवार से राज्य में खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार में लैपटॉप भी मिल जाता था, योगी सरकार कन्या सुमंगला योजना का लाभ देने का दावा करते है, लेकिन किसे मिल रहा है। किसी को कुछ भी नही पता. धान खरीद में गड़बड़ी ही गड़बड़ी है. भाजपा के जनप्रतिनिधि ही धान खरीद पर सवाल उठा रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि कई जिलों को ओडीएफ कर दिया गया, जांच हुई तो पता चला कि वहां शौचालय हैं ही नहीं. ये ही सरकार कहती थी कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. हम पूछना चाहते हैं कि सरकार बताए कि किसान की आय उन्होंने दोगुनी की है. सरकार की तरफ से तय पैसा क्या धान किसान को मिला। महंगाई बढ़ गई, बिजली की कीमतें कहां पहुंच गईं, इसकी पूरी तरह से दोषी बीजेपी सरकार है।

उन्होने कहा “ विकास के साथ ही अन्याय, भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखेगी. मैंने सुना है शेर इटावा से कहीं और (गोरखपुर) जा रहे हैं। मैं सरकार से कहूंगा कि हमारी इटावा लायन सफारी शुरू कर दें और जितने शेर ले जाना है ले जाएं. उन्होंने तंज किया कि हमें पता है उनके पास एक भी शेर नहीं हैं. ये ही सरकार कहती थी कि गोरखपुर के डॉक्टर हम इटावा और सैफई में ले आए हैं।

दरअसल लायन सफारी इसलिए नहीं खोल रहे हैं, क्योंकि जनता इससे समाजवादी पार्टी की तारीफ करेगी। मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके बुंदेलखंड एक्सप्रेस को हमारे इटावा घर से जोड़ दिया है। आगामी 2022 चुनाव में शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा से गठबंधन के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को भी एडजस्ट करेंगे। उनके लिए जसवंतनगर सीट सपा ने छोड़ दी है और आने वाले समय मे उनके लोग मिलें, सरकार बनाएं. सरकार बनने पर उनके नेता को कैबिनेट मंत्री भी बना देंगे।

एक कार्यकर्ता के सवाल पर कि बिहार के परिणाम की तरह 2022 में यूपी में स्थिति बनती है, उस समय सपा की रणनीति क्या होगी, श्री यादव ने कहा कि रणनीति का खुलासा नहीं करेंगे, नहीं तो उन्हें जानकारी हो जाएगी। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में इतना बढ़ा धोखा किसी के साथ नही हुआ होगा, जितना बीजेपी ने वहां के लोगों के साथ किया है. महागठबंधन को बेइमानी से हराया है।

उन्होने कहा कि जब चुनाव वहां के डीएम, एसपी, सीओ और सिपाही लड़ेंगे तो कौन जीतेगा। चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही, उनकी सरकार के जितने भी अधिकारी हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा 2022 के चुनावों में विकास कार्यो को लेकर और भाजपा सरकार में किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।

Tags: Akhilesh & ShivpalAkhilesh Yadav in EtawaEtawa NewsSamajwadi partySapasapa newsshivpal yadav
Previous Post

एक्टर गुरमीत चौधरी ने कोविड-19 से ठीक होने के बाद दान किया प्लाज्मा

Next Post

22 साल बाद अमेरिका का बदला पूरा, मारा गया दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अबू मोहम्मद

Desk

Desk

Related Posts

Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Next Post
अबू मोहम्मद

22 साल बाद अमेरिका का बदला पूरा, मारा गया दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अबू मोहम्मद

यह भी पढ़ें

Sprouts Dosa

इस टेस्टी डिश के लिए न करें और इंतजार, हेल्थ के लिए भी है बेस्ट ऑप्शन

15/09/2025
sitapur police

लखीमपुर कांड के बाद हाई अलर्ट पर सीतापुर पुलिस, बॉर्डर पर की जा रही चेकिंग

03/10/2021
changes in indian economy

दिसंबर की पहली तारीख से हो रहे ये बदलाव, जानें पूरी डिटेल

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version