उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

‘यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा’, नेहा राठौर को नोटिस पर अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट की लाइनें प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत यूपी में का बा … से मिलती जुलती रखी गई हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट किया कि

यूपी में का बा

यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा

यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा

यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा

यूपी में कारोबार का बंटाधार बा

यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा

यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा

यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा

यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा

पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी

नेहा सिंह राठौर को कानपुर देहात पुलिस ने यूपी में का बा सीजन दो को लेकर नोटिस जारी किया है। यहां अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर के इंद्रलोक कालोनी निवासी ससुराल के पते पर  नेहा को 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस दी गई है।

कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल की तरफ से भेजी गई नोटिस में कहा गया है कि इस गीत से समाज में वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।

‘यूपी में का बा’ फेम नेहा राठौर को यूपी पुलिस ने थमाया नोटिस, लोक गायिका ने कही ये बात

पूछा गया है कि यह गीत स्वयं लिखा है या किसी अन्य ने। पूछा गया है कि क्या यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर खुद यह गीत अपलोड किया है।  नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब न देने पर आईपीसी की धाराओं में कार्यवाई की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button