• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह चुनाव संविधान मंथन और अधिकार बचाने का : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
14/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। लोकसभा 2024 का चुनाव विशेष परिस्थितियों में होने जा रहा है। जहां एक तरफ संविधान से देश चलाने वाले लोग हैं, तो दूसरी तरफ वह ताकतें दिखाई दे रही हैं जो संविधान से दी गई एक-एक ताकतें हमसे छीन रही हैं। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। यह बातें शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए बिजनौर पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कही। वे नगीना सीट से पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पूरे देश के किसान दिल्ली पर बैठ गए थे, सालों साल किसान धरने पर बैठे रहे। वह मांग कर रहे थे कि एमएसपी चाहिए, तीनों काले कानून हमें नहीं चाहिए। तब आपने देखा कैसे फोर्स लगा दी, कील लगा दी बार्डर पर किसान गर्मी सर्दी बरसात में बैठे रहे।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सोचिए कभी ये लोग जो 400 पार का नारा दे रहे हैं, अगर 400 जीत गए तो काले कानून लागू होंगे कि नहीं होंगे? अगर 400 जीत गई तो हमारी आपकी खेती और खेत में उगने वाली चीज ये बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हवाले कर देंगे।

मंच से जनसभा में आई भीड़ से अखिलेश ने कहा कि हमने आपने ऐसे पढ़ा है ‘आईएनडीआईए’ इंडिया होता है। बीजेपी वाले बताओ क्या पढ़ते हैं, वो कहते हैं इंडी गठबंधन, सोचिए जो लोग इंडिया गठबंधन नहीं पढ़ पा रहा हैं उन्हें इस चुनाव में कौन वोट देगा।

इन्हीं के आंकड़े बताते हैं कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। जहां किसान दु:खी है, नाराज है वहीं ये सरकार हमारे नौजवानों के साथ, उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, सोचिए जो सरकार दावा करती थी कि पेपर लीक नहीं हो सकता है, हम वर्ल्ड क्लास इंतजाम करा रहे हैं, पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं होगा। पेपर लीक हुआ कि नहीं हुआ?

हमने तो गणित बताया छात्र-नौजवानों वाला, आप भी समझिए, अगर 60 लाख बच्चों के पेपर लीक हुए हैं तो उनके माता पिता को गिन लें, तो 1 करोड़ 80 लाख लोग बनते हैं और यही एक करोड़ 80 लाख का भाग हम 80 सीटों से कर दें तो हर सीट पर बीजेपी के दो लाख 25 हजार वोट कम हुए हैं। अखिलेश ने उपस्थित जनता से चुनाव में सपा उम्मीदवारों को मतदान कर भारी वोटों से विजयी बनाने की अपील की।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने जयंत पर कसा तंज

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जयंत चौधरी का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। जयंत ने पिछले दिनों पटखनी देने और शतरंज की चाल वाला बयान दिया था। इसके जवाब में अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने नगीना जनसभा में कहा कि जो हमारे साथ आकर के रुपया बन गए थे, वो घोड़े की ढाई चाल से किधर जाके गिरें किसी को नहीं पता।

Tags: akhilesh yadavbijnor newslok sabha elections 2024up news
Previous Post

केजरीवाल को प्रताड़ित व अपमानित कर रहे मोदी: संजय सिंह

Next Post

पश्चिम उत्तर प्रदेश की हवा बदलने के लिए 13 रैलियां करेंगी मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Hariyali Teej
Main Slider

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

24/07/2026
Green bangles
Main Slider

Sawan 2026: आखिर क्यों सुहागिनें पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसका रहस्य

24/07/2026
Kesariya Bhaat
Main Slider

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

24/07/2026
Glowing Skin
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

24/07/2026
Next Post
Mayawati

पश्चिम उत्तर प्रदेश की हवा बदलने के लिए 13 रैलियां करेंगी मायावती

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

17/06/2026
CM Dhami participated in the GST Bachat Saving program

मुख्यमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

27/09/2025
CM Yogi

ब्रह्मोस सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनिया में अपने मित्र देशों की रक्षा करने का सबसे सक्षम हथियार- योगी आदित्यनाथ

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version