• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बीजेपी नेताओं के घर में भी खुदाई हो तो उनके यहां…’, संभल मंदिर पर अखिलेश यादव का तंज

Writer D by Writer D
22/12/2024
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संभल के मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की है। संभल में और अन्य जगहों पर मंदिर मिलने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में भी अगर खुदाई की जाए तो कुछ न कुछ मिल जाएगा। बीजेपी नेताओं के घर में भी खुदाई करवाई जाए तो उनके यहां कुछ न कुछ मिल जाएगा।

वहीं उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण गुजरात में अपने प्राण त्यागे थे और उनके प्राण त्यागने के बाद से ही कलयुग की शुरुआत हुई है। जब उनसे यह पूछा गया कि आप यह बात अमित शाह और नरेंद्र मोदी के लिए बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा आप भी रिसर्च करके देख लीजिए।

अखिलेश यादव vफिरोजाबाद में श्रीमद् भागवत कथा में समाजवादी पार्टी के मैनपुरी के पूर्व विधायक राजू यादव के यहां पहुंचे थे।

फर्रुखाबाद के विधायक सर्टिफिकेट के सांसद हैं

संसद में धक्का-मुक्की के मुद्दे पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सभापति जी को सभी पार्टियों को बुलाकर बात करनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा कि जो फर्रुखाबाद के विधायक हैं, वो चुनाव तो जीते नहीं है। सर्टिफिकेट के सांसद हैं, मैं उनसे कहूंगा कि अगर वह बीमार हुए हैं तो मैं उनके लिए डॉक्टर देकर मुफ्त इलाज करा दूंगा।

‘आंबेडकर के मुद्दे पर पूरी बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए’

पूर्व सीएम (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी ने हमें संविधान दिया है। आंबेडकर के मुद्दे पर केवल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को ही नहीं बल्कि पूरी बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, बाबा साहेब आंबेडकर के मुद्दे पर पूरा विपक्ष लामबंद है। समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और अन्य दल उनसे माफी की मांग पर अड़े हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) बोले- खुदाई से रास्ता नहीं निकलेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि खुदाई से रास्ता नहीं निकलेगा। ये खोदने वाले भारत के सौहार्द को खोदेंगे। बीजेपी जानबूझकर इन मसलों को उठा रही है क्योंकि वो किसान के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती है। बीजेपी से किसान पूछेगा कि किसान की आय दोगुनी करने की बात की थी, लेकिन वो आज भी तकलीफ और परेशानी में हैं।

महाकुम्भ 2025: समय पर पूरे होंगे सारे काम, आपसी समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे सभी विभाग

जिस समय किसानों को डीएपी खाद की जरूरत होती है वो मिलती ही नहीं। फसलों की कीमत के लिए सरकार की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए।

Tags: akhilesh yadavfirojabad newsup news
Previous Post

महाकुम्भ 2025: समय पर पूरे होंगे सारे काम, आपसी समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे सभी विभाग

Next Post

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 15 IPS हुए इधर से उधर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Transfer

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 15 IPS हुए इधर से उधर

यह भी पढ़ें

अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

कांग्रेस पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में भाग लेगी : अजय कुमार लल्लू

16/03/2021
supai village grand canyon

जमीन से हजारों फुट नीचे बसा है ये अद्भुत गांव, जिसमे छिपे है गहरे राज

10/09/2020
Kanpur Court

कानपुर न्यायालय के बाहर से फरार हुआ गैंगस्टर

29/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version