• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस गैंगरेप पर बोले अक्षय कुमार- दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए

Desk by Desk
30/09/2020
in ख़ास खबर, मनोरंजन
0
akshay kumar

अक्षय कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, कंगना रनौत, रिचा चड्ढा सहित अन्य अभिनेताओं ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की युवती से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की है।

युवती से 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार हुआ। उसे अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर सोमवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने बंजर जमीन पर उगाया जंगल

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा है कि घटना से वह बहुत निराश हैं। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, “हाथरस सामूहिक बलात्कार में इतनी क्रूरता, बर्बरता। कब रुकेगा ये सब? हमारे कानून और उनका अनुपालन इतना कड़ा होना चाहिए कि सजा की सोच कर ही बलात्कार करने वालों की रूह कांप जाये। ऐसे दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएं। हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं।”

जिया मानेक उर्फ ‘गोपी बहू’ नहीं होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा

वहीं, कंगना रनौत ने लिखा, “इन रेपिस्ट को गोली मार दो। गैंग रेप का आखिर उपाय क्या है जो हर साल बढ़ रहे हैं? देश के लिए कितना दुखद और शर्मनाक दिन है। हमें खुद पर शर्म करनी चाहिए। अपनी बेटियों के आगे हम फेल हो रहे हैं।”

रितेश देशमुख ने भी समान राय व्यक्त की। उनका मानना है कि ऐसा अपराध करने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। बलात्कार के बाद आरोपियों ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या करनी चाही थी। अलीगढ़ अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया था कि युवती के पैर काम नहीं कर पा रहे थे, जबकि हाथों ने आंशिक रूप से काम करना बंद कर दिया था।

ऋचा चड्ढा ने लिखा है, “हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दोषियों को सजा दो।” फरहान अख्तर ने दिल टूटने का इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, “यह बहुत दुखद, दुखद दिन है। इसे कब तक चलने देंगे हम।”

Tags: "Hathras Gang Rape CaseAkshay Kumar newsAkshay Kumar TweetBollywood CelebsFarhan Akhtar newsFarhan Akhtar TweetHathras Gang Rape Case Akshay KumarHathras Gang Rape Case Bollywood CelebsHathras Gang Rape Case Farhan AkhtarHathras Gang Rape Case Newskangana ranaut newsKangana Ranaut Tweetअक्षय कुमार ट्वीटकंगना रनौत ट्वीटफरहान अख्तर ट्वीटहाथरस गैंग रेप केसहाथरस गैंग रेप केस अक्षय कुमारहाथरस गैंग रेप केस कंगना रनौतहाथरस गैंग रेप केस न्यूज
Previous Post

जिया मानेक उर्फ ‘गोपी बहू’ नहीं होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा

Next Post

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे संजय दत्त

Desk

Desk

Related Posts

forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Next Post
Sanjay Dutt wife Manyata Dutt

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे संजय दत्त

यह भी पढ़ें

Murder

भाजपा के उपाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या

05/07/2025

उत्तराखंड की लाइफलाइन गोला नदी पर जल्द शुरू होगा निकासी का कार्य

18/10/2021
श्रीनगर में आतंकी हमला Terrorist attack

श्रीनगर जिले में आतंकी हमला, सुरक्षाबल के दो जवान शहीद

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version