• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्षय कुमार की सुरक्षा गाड़ी से हादसा, ऑटो ड्राइवर की हालत नाजुक

Writer D by Writer D
20/01/2026
in मनोरंजन
0
Akshay Kumar

Akshay Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के जुहू इलाके में 19 जनवरी, 2026 की रात बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के सिक्योरिटी की एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ एक पैसेंजर घायल हो गए हैं। ये दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह रिक्शा अचानक अक्षय के काफिले में शामिल इनोवा से टकरा गई और पलट गई। अब बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक की हालत नाजुक है, ऐसे में उसके भाई ने एक्टर से खास डिमांड की है।

जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे, तो ये घटना हुई। हालांकि, दोनों ही दूसरी कार में थे जिसकी वजह से वो सेफ हैं। लेकिन, इसमें ऑटो रिक्शा का चालक और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल ऑटो रिक्शा चालक के भाई मोहम्मद समीर ने कहा कि रिक्शा पूरी तरह से टूट गया और उनका भाई अब गंभीर हालत में है।

अक्षय (Akshay Kumar) से मदद

मोहम्मद समीर ने ANI से बात करते हुए कहा, “मेरी बस ये मांग है कि मेरे भाई को सही इलाज, जरूरी दवाइयां हो जाए और रिक्शा की भरपाई हो जाए। बस हमें कुछ और नहीं चाहिए।” घायल ड्राइवर के भाई ने बताया कि घटना होने के बाद वहां के लोकल लोगों के साथ और सिक्योरिटी के साथ उसे अस्पताल पहुंचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी वहां मौजूद हैं और घायल लोगों की मदद करते दिख रहे हैं।

इस हादसे के बाद फैंस और नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की और दोनों घायल लोगों के स्वास्थ्य के प्रति शुभकामनाएं भेजी हैं। कई लोगों ने राहत की बात यह कही कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना सुरक्षित हैं और उन्हें हादसे के दौरान कोई चोट नहीं आई। अक्षय कुमार की टीम ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन पुलिस जांच जारी है और घायल लोगों के इलाज और मुआवजा संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जा रहा है।

Tags: akshay kumar
Previous Post

एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

Next Post

बरेली सपा में भूचाल, अखिलेश के आदेश पर जिला कार्यकारिणी खत्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

बरेली सपा में भूचाल, अखिलेश के आदेश पर जिला कार्यकारिणी खत्म

यह भी पढ़ें

former CM Omprakash Chautala

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की कार का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

13/06/2021
State Election Commission

बुखार जुकाम होने पर मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं : आयोग

30/04/2021
Kashmir

IRCTC जून में कराएगा कश्मीर की सैर, जानिए किराया और बुकिंग की डिटेल्स

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version