• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए सोनम समेत सभी 5 आरोपी

Writer D by Writer D
11/06/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
All 5 accused including Sonam sent on police remand

All 5 accused including Sonam sent on police remand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की एक कोर्ट ने सोनम (Sonam Raghuvanshi) और उसके चारों साथियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। सोनम और उसके साथियों पर आरोप है कि मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या की थी। इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की उसके चार साथियों ने मदद की थी। बुधवार को इन सभी को शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को मंगलवार देर रात मेघालय लाया गया था। जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है।इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम हनीमून मनाने मेघालय आए थे। इसी दौरान राजा की हत्या की गई थी।

2 जून को मिला था राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) का शव

सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अरेस्ट किया गया था। जबकि उसके साथियों को राजा की हत्या की साजिश रचने के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया किराजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे। इसके बाद राजा का शव 2 जून को एक गड्ढे में मिला था।

बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिले: गोविंद

इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम (Sonam Raghuvanshi) के भाई गोविंद ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वो राजा के परिवार के साथ हैं। अगर उनकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिले। परिवार ने भी सोनम से संबंध तोड़ लिए हैं। उसे सजा दिलाने के लिए हम राजा के परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। गोविंद राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पहुंचे। यहां उनकी मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोए।

सोनम (Sonam Raghuvanshi) को दीदी बोलता था राज

गोविंद रघुवंसी ने कहा, मैं सच के साथ हूं। राजा के परिवार ने बेटा खोया है। मैंने परिवार से माफी मांगी है। मेरे परिवार ने सोनम से रिश्ता तोड़ दिया है। मैं खुद को राजा के परिवार का सदस्य मानता हूं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। इस दौरान गोविंद ने सोनम और राज के प्रेम संबंधों को नकारा और कहा कि राज सोनम को दीदी बोलता था। सोनम ने मुझे और राज को एक साथ बैठाकर मेरे घर में राखी बांधी है।

‘हां, मैंने ही मर्डर करवाया…’, सबूत देख टूट गई सोनम, रोते-रोते SIT की पूछताछ में कुबूला

गोविंद ने बताया कि राज हमारे यहां नौकरी करता था। वो हमारे ऑफिस में दो-तीन साल से काम कर रहा था। मामले के तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी का राज कुशवाह से पुराना संबंध है। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनम ने राजा हत्याकांड में अपना जुर्म कबूल किया है या नहीं। मगर, जो सबूत सामने आ रहे हैं, उनसे 100 प्रतिशत पता है कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया है।

Tags: honeymoon horrorraja raghuvanshi murder casesonam raghuvanshi
Previous Post

फर्जी राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पर प्रशासन ने तरेरी नजर, अपात्रों पर कसेगा शिकंजा

Next Post

UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट का जारी, इस दिन से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

27/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

ओलंपिक में पदकों का आंकड़ा बढ़ाना है तो नए खेलों में उतरना होगा: पीएम मोदी

27/08/2026
Next Post
UPSC

UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट का जारी, इस दिन से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सेतु आयोग आने वाले दो साल के लिए प्रभावी नीति बनाए: सीएम धामी

23/07/2024
सीएम योगी

सुदीक्षा भाटी के परिजनों से मिले CM योगी, कहा- वह देश की बेटी थी, उसके जाने का दुख सबको है

13/09/2020
arrested

मुझे कोई पछतावा नहीं…., बेटे-बहू को मौत के घाट उतारा, फिर सो गया पिता

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version