• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी 67 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
30/01/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Blackhawk passenger plane crash

Blackhawk passenger plane crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर (Crash) हो गई। टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट कर एक नदी में गिर गए। अब इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए वॉशिंगटन के फायर चीफ ने बताया कि इस हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई है।

वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ का कहना है कि विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर में कोई जिंदा नहीं बचा है। वाशिंगटन डी सी फायर एंड EMS के चीफ जॉन डोनली ने कहा कि हम लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अब एक रिकवरी ऑपरेशन में बदल रहे हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि हादसे में कोई जिंदा बचा है।

एपी के रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसपोटेशन सेक्रेटरी ने बताया कि हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का विमान पोर्टेमाक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला।

प्लेन में सवार थे 64 यात्री

अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी ईगल फ़्लाइट 5342 जो रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई और वे सर्च और रेस्क्यू टीमों को रिकवरी ऑपरेशन के काम में लगा रहे हैं। इससे पहले रेस्क्यू टीम ने नदी से 19 शवों को बाहर निकाला।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह छोटा पैसेंजर प्लेन था जो कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था। विमान में 65 लोगों के बैठने की क्षमता थी। कहा जा रहा है कि हादसे के समय प्लेन में 64 यात्री थे। जबकि सेना के हेलिकॉप्टर में तीन लोग थे। यह हादसा उस समय हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर उससे टकरा गया। इसके बाद दोनों क्रैश होकर पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह Sirosky H-60 हेलिकॉप्टर था।

Tags: international Newsplane crash
Previous Post

ऊर्जा मंत्री समूह ने बिजली कंपनियों को घाटे से बचाने पर किया मंथन

Next Post

Swara Bhasker का X अकाउंट हुआ परमानेंट सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Next Post
Swara Bhasker

Swara Bhasker का X अकाउंट हुआ परमानेंट सस्पेंड

यह भी पढ़ें

KISS से बढ़ता है चेहरे का नूर, जाने इसके और भी फायदे

05/01/2022
CM Yogi

डीबीटी बजरंग बली की गदा है, जो बेईमानी व भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही हैः योगी

04/03/2025
सीएम योगी CM Yogi

धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को न हो कोई समस्या : सीएम योगी

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version