• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

Writer D by Writer D
10/12/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी राज्य के हर विकासखंड में जाएंगे और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी अधिकारी विकासखंड के एक या दो गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में गांवों के विकास का क्या हाल है, प्रदेश और केंद्र की ओर से संचालित विकास योजनाओं की क्या स्थिति है, स्थानीय लोगों की विशिष्ट समस्याएं क्या हैं, इसका जायजा लेने के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारी सभी 13 जिलों के 95 विकासखंडों में पहुंचेंगे और विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

शासनादेश के अनुसार सभी अधिकारी विकास योजनाओं का निरीक्षण कर केंद्र और प्रदेश स्तर के ध्वजवाहक कार्यक्रमों व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे। केंद्र और प्रदेश की लाभार्थी परक योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कर देखेंगे कि पात्र लोग लाभान्वित हो रहे हैं या नहीं।

सुनील पाल के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर का अपहरण, इवेंट के बहाने बुलाकर फिरौती वसूली

CM Dhami ने कहा की हमारी सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिशानिर्देशन में उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम ‘अंत्योदय एवं गरीब कल्याण’ के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं। विकास गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है।

अपर सचिव स्तर के अधिकारी गांवों के प्रवास पर जाएंगे तो विकास की वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी शासन को हो सकेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के दूरस्थ गांवों का हाल जानने से विकास की योजनाएं भी गांवों की जरूरत के अनुसार बनाई जा सकेंगी।

Tags: cm dhami
Previous Post

सुनील पाल के बाद अब इस बॉलीवुड एक्टर का अपहरण, इवेंट के बहाने बुलाकर फिरौती वसूली

Next Post

चारधाम शीतकालीन यात्रा : जीएमवीएन के होटलों में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

500 साल पुरानी हिलजात्रा को मिला संरक्षण का भरोसा, जाखनी के बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

24/08/2026
The ‘Sashakt Bahna Utsav’ will now begin 15 days before Raksha Bandhan.
Main Slider

अब रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगा ‘सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े भर मिलेंगे बाजार के अवसर

24/08/2026
Women tied defense thread to CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

रोपवे की धीमी रफ्तार पर धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

24/08/2026
Next Post
CM Dhami

चारधाम शीतकालीन यात्रा : जीएमवीएन के होटलों में 25 प्रतिशत छूट देने का निर्णय

यह भी पढ़ें

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2020

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2020: क्या कोविड -19 ने मानसिक स्वास्थ्य चर्चाओं को एक मंच दिया है?

09/10/2020
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण

13/12/2024
tirath-trivendra

CM तीरथ एक्शन में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के कार्यकाल में निकली भर्ती को किया स्थगित

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version