• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोमवार तक सभी साइट्स का संचालन शुरू हो : मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
05/10/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्टेट डाटा सेंटर की सभी सेवाएं बाधित होने पर शनिवार को बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए जनहित से जुड़े विभागों की साइट्स का संचालन सोमवार से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुुख्यमंत्री ने राज्य में अतिशीघ्र साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन और डाटा की सुरक्षा के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर की स्थापना करने को कहा।

मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार शाम राजस्थान दौरे से लौटने के बाद स्टेट डाटा सेंटर में आए मालवेयर व अस्थायी रूप से बंद की गई ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में स्टेट डाटा सेंटर, स्वान, एन.आई.सी, आई.टी.डी.ए से संबंधित सभी अधिकारियों, विशेषज्ञों, पुलिस विभाग, शासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सोमवार तक सभी साइट्स का संचालन शुरू हो जाए। इस तरह के मामलों की पुनरावृति न हो और ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित सुरक्षा के लिए राज्य में अतिशीघ्र साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में कार्य कर रही भारत सरकार की सर्वश्रेष्ठ एजेंसियों के सहयोग से स्टेट डाटा सेंटर की सुरक्षा प्रणाली को और ज्यादा आधुनिक बनाए और तय समय में स्टेट डाटा सेंटर, ऑनलाइन साइट्स का सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व विभिन्न विभागों से संबंधित ऑनलाइन डाटा की रिकवरी के लिए डिजास्टर रिकवरी सेंटर की स्थापना की जाए। साथ ही कहा कि साइबर सुरक्षा में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे राज्यों,केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की बेस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर उन्हें राज्य में लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आई.टी.डी.ए में टेक्निकल कार्य कर रही कंपनी की पुनः समीक्षा की जाए। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो कंपनी पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आई.टी.डी.ए में आवश्कतानुसार कार्मिकों की तैनाती के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक कर सभी पदों को अतिशीघ्र भरा जाए। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीडीए यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक सरकारी कार्यालय में एंटी वायरस सिस्टम अपडेट हो,जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही कहा कि भविष्य में इस तरह की समस्याएं न आएं, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए।

ई-ऑफिस और सीएम हेल्पलाइन साइट्स शुरू

सचिव नितेश झा ने बताया कि आई.टी.डी.ए डाटा सेंटर में वर्चुअल मशीनों पर मालवेयर के कारण किसी भी प्रकार की डेटा हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 1378 में से 11 मशीनों पर मालवेयर का प्रभाव पड़ा था। बीते दो दिनों में डाटा सेंटर की स्कैनींग कई बार कर ली गई है। ई-ऑफिस और सीएम हेल्पलाइन सूचारू सहित अन्य साइट्स शुरू हो गयी हैं।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी (वर्चुअल), पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक आई.टी.डी.ए. नितिका खण्डेलवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

प्रदेश के 25 जिलों में खुलेंगे नये राजकीय नर्सिंग कॉलेज

Next Post

नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ स्वर्ग हो जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ स्वर्ग हो जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

यह भी पढ़ें

rajnath singh

हाथ मिलाने का प्रचलन अब खत्म होने को है, नमस्ते से हो रहा अभिवादन

04/09/2020
Vidur niti

जीवनभर धन के लिए तरसते हैं ये तीन आदत के लोग

23/06/2021
cattle smuggling gang

20 लाख के सरकारी एंटीजन किट बरामद, दो कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version