• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 10-12वीं बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स नहीं होंगे फेल! यह है शिक्षा मंत्रालय क्या प्लान

Writer D by Writer D
25/12/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
Board Exams

Board Exams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब 10वीं और 12वीं कक्षा में सभी स्टूडेंट्स पास होंगे। इसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्लान तैयार किया है। ये पूरी कवायद 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम (Board Exam) में फेल हो जाने के बाद स्कूल ड्राॅपआउट को रोकने की है। इसका फायदा प्रत्येक साल लगभग 50 लाख स्टूडेंट्स को होगा। असल में सीबीएसई समेत स्टेट एजकुेशन बोर्डों से प्रत्येक साल तकरीबन 2 करोड़ स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं बोर्ड का एग्जाम देते हैं। इसमें से प्रत्येक साल औसतन 50 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम (Board Exam) में फेल हो जाते हैं। इन 50 लाख फेल स्टूडेंट्स को पास करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्लान तैयार किया है। इसकी प्लान की जानकारी बीते रोज स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव ने साझा की है।

आइए जानते हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का प्लान क्या है? सीबीएसई समेत स्टेट एजुकेशन बोर्डों के ड्रॉपआउट को पास करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय कैसे काम करेगा। इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

APAAR ID से ट्रैक किए जाएंगे फेल स्टूडेंट्स

सीबीएसई समेत स्टेट एजुकेशन बोर्ड प्रत्येक साल 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम (Board Exam) आयोजित करते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि प्रत्येक साल औसतन 50 लाख स्टूडेंट 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में फेल होते हैं। पूर्व तक इनमें से कई स्टूडेंट्स स्कूल में दोबारा एडमिशन लेते थे, तो वहीं कई स्टूडेंट्स स्कूल ड्राप कर देते थे। ऐसे स्टूडेंट्स को ट्रैक करने को कोई सिस्टम नहीं था। इस मामले में बीते साल में बड़ा अपडेट हुआ है, जिसके तहत प्रत्येक स्टूडेंट की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR) ID बनी है। अब इसी APAAR ID से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय प्रत्येक स्टूडेंट्स को ट्रैक करेंगे। इसमें विशेष रूप से वह स्टूडेंट शामिल हैं, जो 10वीं और 12वीं बोर्ड फेल हो जाने के बाद संभावित तौर पर स्कूल ड्राप आउट हो सकते हैं।

स्कूलों में खुलेगी NIOS की ब्रांच, गाइडेंस मिलेगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देश के प्रत्येक स्कूल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) की ब्रांच खोलने की योजना पर काम कर रहा है। जिसकी शुरुआत पीएम श्री स्कूल से की जाएगी। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट करने वाले स्टूडेंट को NIOS से एग्जाम पास करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी कड़ी में स्टूडेंट्स को गाइडेंस भी दी जाएगी, जिसके तहत 10वीं और 12वीं में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को ये समझाया जाएगा कि रेगुलर बोर्ड और NIOS बोर्ड की मार्कशीट में कोई फर्क नहीं है। दोनों की मार्कशीट से कहीं भी एडमिशन लिया जा सकता है। मसलन, NIOS की मार्कशीट से एडमिशन देने के लिए कोई मना नहीं कर सकता है। इस संबंध में AICTE इंजीनियरिंग संस्थानों को फटकार लगा चुका है।

12वीं तक 58 फीसदी स्टूडेंट्स ही पहुंच पाते हैं

असल में देश की स्कूली शिक्षा में ड्रापआउट दर अभी भी 40 फीसदी तक है। स्कूल में एडमिशन लेने के बाद मीडिल क्लास तक पहुंचने में 10 फीसदी स्कूल छोड़ देते हैं। वहीं पहली कक्षा में एडमिशन लेने वाले कुल स्टूडेंट्स में से 76 फीसदी स्टूडेंट्स ही 10वीं तक पहुंचते हैं, जबकि 12वीं तक पहुंचने वाले स्टूडेंट्स की संख्या सिर्फ 58 प्रतिशत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस प्लान पर काम कर रहा है।

Tags: CBSE Board ExamsICSE Board ExamsUP Board exams
Previous Post

Google पर 67 लिखते ही हो जाएगा Shock, ट्राई जरूर करें ये दिलचस्प चीज

Next Post

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीन पर गरीबों की बनेंगी हवेलियां: मुख्यमंत्री योगी

15/10/2026
Main Slider

अखिलेश बताएं, सपा जीते तो चुनाव निष्पक्ष और हारे तो बेईमानी कैसे : राजभर

15/10/2026
Main Slider

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री

15/10/2026
Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Next Post
PM Modi

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें

Los Angeles forest fire

11 मौतें, अरबों का नुकसान…, लॉस एंजिल्स में जारी है आग का तांडव

11/01/2025
Ali Ahmed

माफिया अतीक का बेटा अली अहमद ‘फांसी घर’ में किया गया शिफ्ट, जानें पूरा मामला

20/06/2025

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे धामी, गूंजे ‘युवा हृदय सम्राट’ के नारे

16/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version