• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंसत पंचमी के पर्व पर सभी अखाड़े करेंगे पवित्र संगम में दिव्य अमृत स्नान

Writer D by Writer D
02/02/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
Amrit Snan

Amrit Snan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) में बसंत पंचमी के अमृत स्नान (Amrit Snan) की तैयारियां पूरे उमंग और उत्साह के साथ चल रही हैं। अखाड़े के संतों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। करोड़ों की संख्या श्रद्धालु संगम में अमृत स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। अखाड़ों में साधु-संन्यासियों के रथ, हाथी, घोड़े सज रहे हैं। अखाड़ों में परंपरा अनुसार पूजा पाठ हो रहा है। सीएम योगी के निर्देशों के अनुरूप मेला प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहा है। ताकि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संन्यासियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। महाकुम्भ को लेकर सोशल मीडिया पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने उसका पूरी तरह खण्डन किया है।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी अखाड़े करेंगे बसंत पंचमी पर्व पर अमृत स्नान (Amrit Snan) 

बसंत पंचमी के अमृत स्नान (Amrit Snan) के बारे में बताते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन सभी 13 अखाड़े परंपरा का पालन करते हुए दिव्य भव्य अमृत स्नान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी जी की ओर से प्रशासन की उत्तम व्यवस्था की गई है। सभी अखाड़ों में अमृत स्नान (Amrit Snan) की तैयारियां चल रही हैं। साधु – संन्यासियों के रथ, घोड़े तैयार हो रहे हैं। ईश्वर के आशीर्वाद से सभी अखाड़े सोमवार को संगम में अमृत स्नान करेंगे। निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद ने भी कहा कि बसंत पंचमी के अमृत स्नान को लेकर अखाड़ों में कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। सभी अखाड़े बसंत पंचमी का अमृत स्नान करेंगे। सीएम योगी जी ने महाकुम्भ में उत्तम व्यवस्था की है, सभी अखाड़े अपनी परंपरा और प्रशासन व्यवस्था का पालन करते हुए अमृत स्नान करेंगे।

अखाड़ों में हो रही हैं अमृत स्नान (Amrit Snan) की भव्य तैयारियां

बसंत पंचमी का पर्व महाकुम्भ का तीसरा और अखिरी अमृत स्नान है। परंपरा अनुसार सभी अखाड़े अपने-अपने क्रम से पवित्र संगम में अमृत स्नान (Amrit Snan) करेंगे। अखाड़ों के सभी पदाधिकारियों, महंत, अध्यक्ष, मण्डलेश्वरों, महामण्डलेश्वरों के रथ, हाथी, घोड़ों, चांदी के हौदों की साज-सज्जा फूल,मालों और तरह-तरह के आभूषणों से की जा रही है। महामण्डलेश्वरों के रथों पर भगवान की मूर्तियां, शुभ चिन्हों, पशु-पक्षियों, कलश आदि का अलंकरण किया जा रहा है।

नागा और बैरागी संन्यासी मध्य रात्रि से तन पर भस्म रमा कर अखाड़ों की धर्म ध्वजा और ईष्ट देव का पूजन करेंगे। समय और क्रम के अनुसार सभी अखाड़े अपने ईष्ट देवों की पालकियां लेकर संगम की ओर प्रस्थान करेंगे। उनके साथ मण्डलेश्वरों और महामण्डलेश्वरों के रथ और घोड़ों के साथ उनके भक्तगण भी अमृत स्नान करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं के उत्साह में नहीं है कोई कमी

महाकुम्भ के तीसरे अमृत स्नान (Amrit Snan) को लेकर श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में भी कोई कमी नहीं है। 01 फरवरी से ही करोंड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुम्भ में पवित्र स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। बसंत पंचमी के पर्व पर 5 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन योजनाबद्ध तरीक से पूरी मुस्तैदी से मेला क्षेत्र में कार्यरत है। जगह-जगह रूट डायवर्जन और बैरीकेडिंग का प्रयोग किया जा रहा है। आने और जाने के एकल मार्ग की योजना से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाया जा रहा है।

स्नान कर स्टेशन और बस अड्डों की ओर लौटने के लिए अलग मार्गों का प्रयोग किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में वाहन प्रवेश पर्व के दिन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया है। आकस्मिक आपदा या भगदड़ की स्थिति से निपटने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर एनडीआरफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन की गाड़ियां और एम्बुलेंस तत्काल घटना स्थल तक पहुंच सकें।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

हजारों श्रद्धालुओं का मददगार बना महाकुम्भ का डिजिटल खोया-पाया केंद्र

Next Post

बसंत पंचमी पर्व पर CM साय मां शारदा धाम पहुंचे

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

बसंत पंचमी पर्व पर CM साय मां शारदा धाम पहुंचे

यह भी पढ़ें

Arrested

पुत्री का शारीरिक शोषण करने वाला वहशी गिरफ्तार

30/04/2023
SS Sandhu

मुख्य सचिव संधू को मिला छह महीने का सेवा विस्तार

21/07/2023
SS Sandhu

एसएस संधू ने पिथौरागढ़ बेस चिकित्सालय भवन का किया निरीक्षण

08/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version