• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कौशल विकास के साथ ही आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे उप्र के युवा

Writer D by Writer D
18/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Skill Development

Skill Development

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के युवाओं के कौशल (Skill Development)  को निखारने के साथ ही उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करने और प्रशिक्षण के दौरान उनके आर्थिक सशक्तीकरण की ओर बढ़ रही है। हाल ही में योगी सरकार (Yogi Government) ने एचसीएल टेक्नोलॉजी के साथ एक एमओयू किया है।

इस एमओयू के तहत एचसीएल न सिर्फ प्रदेश के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित करेगा, बल्कि उन्हें इंटर्नशिप के दौरान छह माह तक प्रतिमाह 10 हजार रुपये स्टाइपेंड भी प्रदान करेगा। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्नातक पूर्ण होने के बाद दो साल के लिए एचसीएल में नियोजित किया जाएगा, जिसकी सफलता के बाद उनकी नौकरी पू्र्णकालिक हो सकेगी। एमओयू के बाद उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन (यूपीएसडीएम) ने एचसीएल के साथ हुए एमओयू की रूपरेखा और प्रावधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के समक्ष प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री की ओर से कुछ निर्देश दिए गए हैं जिन्हें इसमें शामिल करने के बाद इस कार्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि टेकबी, एचसीएल-ट्रेनिंग एंड स्टाफिंग सर्विसेज का अपना कार्यक्रम है। इसके तहत आईटी सेवाओं और एसोसिएट जॉब भूमिकाओं में 12वीं कक्षा के छात्रों को 12 महीने के प्रशिक्षण से गुजरकर एचसीएल के साथ नौकरियों में प्रवेश के लिए अवसर प्रदान किया जाता है। प्रदेश सरकार के साथ एचसीएल टेक्नोलॉजी का यह एमओयू गैर वित्तीय है, जिसकी समय सीमा 2025 तक होगी।

यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन (Skill Development Mission) के डिप्टी डायरेक्टर राजीव यादव के अनुसार प्रस्तुति के दौरान कुछ प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ है। कुछ निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें एचसीएल के बोर्ड में रखा जाएगा। उनकी सहमित बनने के बाद इसे रूपरेखा में शामिल कर लिया जाएगा और जल्द ही इस कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। प्रदेश सरकार और एचसीएल टेक्नोलॉजी के बीच हुए इस एमओयू का उद्देश्य एचसीएलटीएसएस के टेकबी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सुविधा प्रदान करना है।

टेकबी प्रोग्राम में ये होगा खास

– आईटी, जीआईटी और एसटी रोल्स के लिए सभी उम्मीदवारों का 12वीं में गणित या व्यापार गणित विषय अनिवार्य है।

-2020-21 और 2021-22 में यूपी बोर्ड और सीबीएसई व आईएससी बोर्ड से 12वीं पास छात्रों के लिए आईटी में प्रवेश के लिए ओवरआल 60 प्रतिशत अंक और गणित या व्यापार गणित में भी 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।

– जीआईटी में प्रवेश के लिए सभी बोर्ड के छात्रों का ओवरआल 60 प्रतिशत अंक और गणित या व्यापार गणित में 50 से 59 प्रतिशत के बीच अंक होना अनिवार्य होगा।

हर बड़ा माफिया-अपराधी योगी सरकार के निशाने पर

-इसी तरह, एसडी में प्रवेश के लिए सभी बोर्ड के छात्रों का ओवरआल अंक प्रतिशत 60 प्रतिशत और गणित या व्यापार गणित में 42.5 प्रतिशत से अधिक अंक होना अनिवार्य है।

हाइब्रिड ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी प्रस्ताव

कॉमन कॉस्ट नॉर्म की बात करें तो उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन (यूपीएसडीएम) अपने ट्रेनिंग पार्टनर्स को एनसीवीईटी द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए 49 से 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से राशि का भुगतान करता है। यदि यूपीएसडीएम के माध्यम से 06 माह के प्रशिक्षण पर खर्च को जोड़ें तो 800 घंटों के लिए 49 रुपये प्रति घंटे की दर से कुल लागत 39,200 रुपये आती है। वहीं एचसीएल टेकबी प्रोग्राम के अंतर्गत इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवार को 06 माह तक 10 हजार यानी कुल 60 हजार रुपये प्रदान करेगा। इसके अलावा एचसीएल की ओर से उम्मीदवारों को प्लेसमेंट का भी अवसर मिलेगा। यही नहीं, एचसीएल की ओर से 06 माह के ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम जो हाईब्रिड ट्रेनिंग प्रोग्राम (ऑनलाइन और ऑफलाइन) भी हो सकता है, का भी प्रस्ताव दिया गया है।

Tags: Kaushal Vikas MissionLucknow Newsup news
Previous Post

हर बड़ा माफिया-अपराधी योगी सरकार के निशाने पर

Next Post

अब घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं कैशलेस कार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Cashless Card

अब घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं कैशलेस कार्ड

यह भी पढ़ें

भारी बारिश की संभावना Heavy rain

यूपी के इन जिलों में अगले 2 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

22/08/2020
IPL 2204: CSK vs GT

IPL 2024: आज भिड़ेंगे पुराने दुश्मन, CSK से फाइनल का बदला लेने उतरेंगे गिल

26/03/2024

सावन के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुए शिवालय

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version