• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की सलाह, भारत यात्रा को बताया सुरक्षित

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका के स्वास्थ्य नियामक ने कोरोना महामारी के मद्देनजर अब भारत यात्रा को सुरक्षित बताया है। वहीं, पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

अमेरिका के रोग नियंत्रक एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने अपने नागरिकों के लिए भारत यात्रा को लेकर ‘लेवल वन’ नोटिस जारी किया है। ‘लेवल वन’ चेतावनी को सुरक्षित माना जाता है। वहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए जारी परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से आतंकवादी हमलों तथा अपहरण के खतरे का हवाला देते हुए बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा न करने की सलाह दी है।

सीडीसी ने कहा कि अगर किसी ने वैक्सीन की पूरी डोज ले ली है तो भारत यात्रा के दौरान उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने या गंभीर रूप से बीमार होने का जोखिम कम हो सकता है। सीडीएस की तरफ से जारी स्वास्थ्य नोटिस में कहा गया है कि भारत की यात्रा करने से पहले पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करें। भारत में आवश्यक सुझावों का पालन करें, मास्क पहनें और दूसरे लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें।

इस साल के शुरू में सीडीसी ने भारत यात्रा को लेकर ‘लेवल चार’ नोटिस जारी किया था और अपने नागरिकों से भारत की यात्रा नहीं करने को कहा था। उस समय भारत में कोरोना महामारी अपने चरम पर थी और प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए मामले मिल रहे थे और लोगों की जान जा रही थी। अगस्त में चेतावनी को घटाकर ‘लेवल दो’ कर दिया था, जो मध्यम जोखिम का सूचक है।

लाल निशान के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 142 अंक फिसला

अमेरिका के विदेश विभाग ने आतंकवाद, सांप्रदायिक हिंसा और अपराध के आधार पर पाकिस्तान के लिए ‘लेवल तीन’ और भारत के लिए ‘लेवल दो’ का नोटिस जारी किया है।

विदेश विभाग ने आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं को देखते हुए अमेरिकी नागरिकों से पाकिस्तान यात्रा के दौरान बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत नहीं जाने की सलाह दी है। नोटिस में कहा गया है कि आतंकवादी यातायात के केंद्र, बाजार, शॉपिंग माल, सैन्य ठिकानों, एयरपोर्ट, पर्यटन स्थल, स्कूल, अस्पताल, पूजा स्थल और सरकारी भवनों इत्यादि पर कभी भी हमला कर सकते हैं। इसी तरह भारत यात्रा के दौरान भी अमेरिकी नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा गया है।

Tags: # world newsamerica Newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

लाल निशान के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 142 अंक फिसला

Next Post

इस राज्य ने ट्रकों की एंट्री पर लगाई रोक, इन पर भी लगाई पाबंदियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

29/07/2026
Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

29/07/2026
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Next Post
Air Pollution

इस राज्य ने ट्रकों की एंट्री पर लगाई रोक, इन पर भी लगाई पाबंदियां

यह भी पढ़ें

Dawood Ibrahim

Don पर कसा शिकंजा, भाई के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन

24/12/2024
Basket Chaat

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
groom missing

सुहागरात से पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुआ दूल्हा, मचा कोहराम

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version