• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका ने ब्रिटिश कोर्ट से विकिलिक्स के असांजे के प्रत्यर्पण की अनुमति देने का किया आग्रह

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे के प्रत्यर्पण संबंधी एक न्यायाधीश के फैसले को बदलने का अमेरिका ने बुधवार को ब्रिटेन के हाई कोर्ट से आग्रह किया।

न्यायाधीश ने जूलियन असांजे को जासूसी के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका नहीं भेजने का फैसला सुनाया था। अमेरिका ने वादा किया कि दोषी साबित होने पर असांजे अपने मूल देश आस्ट्रेलिया में सजा काट सकेंगे।

ब्रिटेन के जिला जज वानेसा बरैट्सर ने जनवरी में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा था कि अगर असांजे को अमेरिकी जेल में कठिन हालात में रखा गया तो वह आत्महत्या कर सकते हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। असांजे पर एक दशक पुराना गोपनीय सैन्य दस्तावेजों प्रकाशित करने का आरोप है। असांजे पर जासूसी के आरोप लगाए गए हैं।

पाकिस्तान में TLP समर्थकों से झड़प में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 70 घायल

अमेरिकी सरकार के वकील जेम्स लेविस ने जिला जज के फैसले को गलत बताया है। उन्होंने बचाव पक्ष की इन दलीलों को खारिज कर दिया कि असांजे राजनीतिक रूप से प्रेरित अमेरिकी अभियोजन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्याय प्रणाली में उनके मामले में निष्पक्ष सुनवाई होगी। अमेरिका के अधिकारियों ने वादा किया था कि असांजे पर किसी उच्चस्तरीय सुरक्षा वाली सुपरमैक्स जेल में मुकदमा नहीं चलेगा। उन्हें अलग-थलग रखने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं करना होगा और दोषी साबित होने पर वह आस्ट्रेलिया में सजा काट सकेंगे।

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिका में जासूसी के 17 आरोपों और कंप्यूटर दुरुपयोग के एक आरोप का सामना करना पड़ रहा है। अगर यह आरोप साबित होते हैं तो उनको अधिकतम 175 वर्ष जेल की सजा हो सकती है।

Tags: # world newsinternational NewsJulian Assange
Previous Post

पाकिस्तान में TLP समर्थकों से झड़प में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 70 घायल

Next Post

677 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा है गुरु-शनि का दुर्लभ योग, ये खरीदना होगा शुभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
Guru Pushya Yoga

677 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा है गुरु-शनि का दुर्लभ योग, ये खरीदना होगा शुभ

यह भी पढ़ें

CM Omar Abdullah

सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिवार फांदकर पढ़ा फातिहा, पुलिस पर लगाएं ये गंभीर आरोप

14/07/2025
UP Infrastructure

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना मॉडल, दुनिया भर के निवेशक हुए कायल

10/08/2023

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर दो बम धमाके, कोई हताहत नहीं

27/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version