• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमले की बीच यूक्रेन में गूंजी किलकारी, लोग बोले- उम्मीद बाकी है

Writer D by Writer D
26/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ukraine

ukraine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) की जंग ने यूक्रेन के लाखों लोगों की जिंदगी बदहाल कर दी है। रूसी सेना की एयरस्ट्राइक में यूक्रेन के कई नागरिकों की मौत हो रही है। यूक्रेन (Ukraine) के बड़े शहरों में रोजाना लोगों की मौत हो रही है। इस बीच राजधानी कीव से जिंदगी की उम्मीदें बांधती एक तस्वीर सामने आई है। कीव के सब-वे (मेट्रो स्टेशन) में आश्रय लेने वाली एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस सब-वे को 25 फरवरी से शेल्टर (आश्रय स्थल) की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

दरअसल, यूक्रेन में जारी रूस की बमबारी से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है। लोगों को जहां जगह मिल रही है, वे सुरक्षित ठिकाने की तलाश में वहां भाग रहे हैं। तकरीबन 1 लाख लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि पलायन नहीं रुका तो करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं। इस बीच कीव या यूक्रेन के बड़े शहरों में रहने वाले लेगों ने सबवे (मेट्रो स्टेशन) के नीचे पनाह ली हुई है।

यूक्रेन से आने वाले यूपी के निवासियों को घर तक पहुंचाएगी योगी सरकार

दरअसल, यूक्रेन में बने ज्यादातर सब-वे अंडरग्राउंड हैं। ये जमीन के काफी अंदर बेहद मजबूती से बनाए गए हैं। यूक्रेन के लोगों को उम्मीद है कि यहां शरण लेने पर रूसी बम उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और घरों के मुकाबले यहां उनके बचने की संभावना ज्यादा है।

पुरुषों को यूक्रेन छोड़ने की मनाही

सुरक्षित ठिकाने की तलाश में यूक्रेन के हजारों लोग सीमा पार कर पश्चिम में स्थित पड़ोसी देशों में पहुंच रहे हैं। पड़ोसी देशों में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे या बुजुर्ग लोग हैं। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने आदेश जारी किया है कि देश के जो भी नागरिक सेना में शामिल होने लायक हैं, वे देश छोड़कर नहीं जा सकते।

जेलेंस्की ने जारी किया वीडियो, बोले- यूक्रेन की रक्षा के किए कीव में डटा हूं

लोगों को भरोसा, सिविलियन को नहीं मारेगी सेना

रूसी हमले के बीच यूक्रेन के लोग कीव जैसे बड़े शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ भाग रहे हैं। यूक्रेन के मारियोपोल से हजारों लोग ट्रेन के जरिए कीव की तरफ रवाना हुए। हालांकि, वे कीव नहीं गए और रास्ते में पड़ने वाले छोटे कस्बों के स्टेशन पर उतर गए। इन लोगों का मानना है कि रूस की सेना आम नागरिकों पर हमला नहीं करेगी।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

फ्यूचर रिटेल के कुछ स्टोर्स को रिलायंस ने लिया अपने हाथों में

Next Post

इन स्टारकिड्स ने पेरेंट्स के खिलाफ जा कर बनाई इंडस्ट्री में जगह

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

इन स्टारकिड्स ने पेरेंट्स के खिलाफ जा कर बनाई इंडस्ट्री में जगह

यह भी पढ़ें

Winter session of UP Vidhansabha

शीतकालीन सत्र: कुर्ते पर नारे लिखकर पहुंचे सपा नेता, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

28/11/2023
Bhog

इतने समय तक भगवान के सामने रखना चाहिए भोग, करें इस मंत्र का जाप

10/04/2025
Dev Deepawali

इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, पढ़ें ये व्रत कथा

29/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version