• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम और अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। तमिलनाडु की भाजपा पार्टी के नेताओं ने भी हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की। इस यात्रा के दौरान वह कई सरकारी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह राज्य का एक साल बाद दौरा कर रहे हैं।

अमित शाह इस दौरे के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत से भी मिल सकते हैं। विधानसभा चुनाव के पहले उनकी राजनीतिक फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री शहर के लोगों को नया वाटर रिजर्वायर समर्पित करेंगे। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि इसके अलावा वे कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में कलिवानर आरंगम में एक समारोह के दौरान 380 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया जलाशय समर्पित होगा। अमित शाह इस दौरान चेन्नई मेट्रो रेल के फेज-II का शिलान्यास करेंगे। वह इस दौरान राज्य इकाई के पदाधिकारियों और कोर समिति को संबोधित करने वाले हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण जानें दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में लागू किए गए नए नियम

‘वेल यात्रा’ पर पार्टी के नेताओं से  चर्चा करेंगे

अमित शाह 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले रणनीति तैयार करने के लिए तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उनकी यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद हो रही है। वह इस दौरान तमिलनाडु सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद ध्यान आकर्षित करने वाली भाजपा की ‘वेल यात्रा’ पर पार्टी के नेताओं से  चर्चा करेंगे। तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने पहले दावा किया था कि शाह के दौरे से विपक्षी दलों के मन में डर पैदा होगा।

कोरोना का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने अनुमति नहीं दी

‘वेल यात्रा’ राज्य में भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन के अगुआई में शुरू हुई है। इसे लेकर एआइएडीएमके के साथ-साथ विपक्षी दल भी भाजपा से नाराज हैं। उनके द्वारा इस यात्र को तत्काल रोकने की मांग की है। कोरोना का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने इस यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भी भाजपा नेता यात्रा को जारी रखने पर अड़े हुए हैं। कई जगह उनको गिरफ्तार भी किया गया।

Tags: amit shahAmit Shah Chennai VisitAmit Shah in ChennaiAmit Shah will inaugurate development projects in Tamil NaduChennainationalNational News national politics hindi newsNEWSpoliticstamil nadu
Previous Post

US: ट्रंप का आखिरी दाव भी हुआ फेल, व्हाइट हाउस में बने रहने की उम्मीदें हुई समाप्त

Next Post

पंजाब में ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ, ट्रैक पर धरना दे रहे किसानों ने दी 15 दिन की मोहलत

Desk

Desk

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
Next Post
punjab agricultural bill

पंजाब में ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ, ट्रैक पर धरना दे रहे किसानों ने दी 15 दिन की मोहलत

यह भी पढ़ें

Ajay Pratap Singh

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

16/03/2024
Helicopter Crash

केदारनाथ के गरुड़चट्टी में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

18/10/2022
murder

दहेज के लिए गर्भवती की पीटकर हत्या

09/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version