• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की एकात्मकता का आधार हैं हमारी संस्कृतियां: अमित शाह

Writer D by Writer D
16/12/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को यहां काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) के आयोजन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आज तमिल संगगम का अंतिम दिन है लेकिन यह पूर्णाहुति नहीं है। यह तो एक शुरुआत है। सांस्कृतिक विरासत के मिलन की शुरुआत है।

अमित शाह (Amit Shah) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित काशी तमिल संगमम के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भारत की दो महान सांस्कृतिक धरोहरों का अद्भुत संगम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच का नतीजा है कि देश की दो सबसे प्राचीन संस्कृति आज एक साथ हैं। ये प्रयास तो आजादी के बाद ही होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गुलामी के लम्बे कालखंड के बाद आजादी के अमृत महोत्सव में ये कार्यक्रम हुआ है।

लंबे समय से हमारे देश की संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास नहीं हुआ

केंद्रीय गृहमंत्री (Amit Shah) ने कहा कि लंबे समय से हमारे देश की संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam) के माध्यम से सदियों बाद ये प्रयास किया है। ये प्रयास पूरे देश की भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का सफल प्रयास सिद्ध होगा। यहीं से सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत होने वाली है। गृहमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काम किया है। मैं इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।

—काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में गृहमंत्री

भारत अनेक संस्कृतियों, भाषाओं, बोलियों और कलाओं से बना हुआ देश

गृहमंत्री (Amit Shah) ने कहा कि भारत अनेक संस्कृतियों, भाषाओं, बोलियों और कलाओं से बना हुआ देश है। इन सबके बीच में बारीकी से देखें तो उसकी आत्मा एक है और वह भारत की आत्मा है। दुनिया के अन्य देश जिओ पॉलिटिकल आधार बने हुए हैं, लेकिन भारत के साथ ऐसा नहीं है। हमारे देश की एकात्मकता का आधार हमारी संस्कृतियां हैं।

हम भू सांस्कृतिक देश हैं, इसलिए हमारे देश का आधार संस्कृतियां

अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि हम भू सांस्कृतिक देश हैं, इसलिए हमारे देश का आधार संस्कृतियां हैं। उन्होंने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि दक्षिण से आदिशंकर अपना ब्रह्मसूत्र लेकर आए और काशी के विद्वानों के समक्ष उसकी स्वीकार्यता सिद्ध कराई। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण और उत्तर भारत की संस्कृतियों को जोड़ने की पहल की।

देश की सांस्कृतिक एकता के बीच जहर घोलने का प्रयास

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भी एक समय ऐसा आया, जब देश की सांस्कृतिक एकता के बीच जहर घोलने का प्रयास किया गया। एक ही देश के दो समाजों को विमुख करने का प्रयास किया गया। अब समय आ गया है एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना करने का और वह संस्कृतियों के मिलन से ही संभव हो सकता है। इस कार्यक्रम ने तमिलनाडु और काशी की संस्कृति और परंपराओं के बीच एक सेतु बनाने का काम किया है।

इसके पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने वाराणसी आने के पहले ट्वीट कर कहा कि मैं भारत के सबसे पुराने स्थानों वाराणसी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक और पारंपरिक संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए काशी तमिल संगमम कार्यक्रम को संबोधित करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर—हर महादेव, वणक्कम काशी से अपने सम्बोधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है और तमिलनाडु भी इन सभी समानताओं को लेकर कला, संस्कृति और ज्ञान की उस प्राचीनतम परंपराओं का नेतृत्व करता है। इन दोनों परंपराओं का काशी तमिल संगमम के माध्यम से अद्भुत संयोग एक नए संगम का निर्माण करता है, जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम ने काशी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर दिया है। इस भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परम्परा की शुरुआत कार्तिक मास में ‘काशी तमिल संगमम’ के माध्यम से प्रारम्भ हुई है, वह निरंतर आगे बढ़ती रहनी चाहिए।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेडड्डी ,केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद पद्मश्री इलैयराजा, बीएचयू के कुलपति पद्मश्री सुधीर जैन, शिक्षाविद और भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष पद्मश्री चमू कृष्ण शास्त्री, काशी तमिल संगमम आयोजन के नोडल अधिकारी प्रो. एचसीएस राठौड़ आदि की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गृहमंत्री ने मोदी @20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी और अम्बेडकर और मोदी के तमिल अनुवाद का विमोचन भी किया।

Tags: amit shahcm yogiKashi Tamil Sangamamup newsvaranasi news
Previous Post

निवेश के लिए संजीवनी बन रहा योगी का संदेश

Next Post

ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई न सोए, इसकी सतत निगरानी की जाए: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi listened to the problems of 300 people in Janta Darshan.
Main Slider

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

22/10/2025
CM Yogi
Main Slider

राजनीतिक इस्लाम ने सनातन आस्था पर किया सबसे ज्यादा कुठाराघात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/10/2025
CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav
Main Slider

कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता… सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

21/10/2025
CM Yogi pays tribute to martyred policemen on Police Memorial Day
उत्तर प्रदेश

अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक बने शहीद निरीक्षक सुनील, मुख्य आरक्षी दुर्गेश और आरक्षी सौरभ

21/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
Next Post
AK Sharma

ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई न सोए, इसकी सतत निगरानी की जाए: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Haryana board

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हुए bseh.org.in पर

20/10/2020
New Zealand beat West Indies

न्यूजीलैंड टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर किया क्लीन स्वीप

14/12/2020
जंतर मंतर पर केजरीवाल का धरना

जंतर मंतर पर केजरीवाल का धरना, बोले- अगर एलजी ही सरकार तो दिल्ली में चुनाव क्यूं

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version