• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड में खुले आसमान के नीचे कोई न सोए, इसकी सतत निगरानी की जाए: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप से गरीबों, मजदूरों, वेघरों, वेसहारा एवं निराश्रितो को बचाने के लिए सभी निकायों को शीघ्र ही अपने क्षेत्र में  रैन बसेरों में सम्पूर्ण व्यवस्था एवम् साफ सफाई के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान, सड़कों, फुटपाथों मैं सोने को मजबूर न हो, इसके लिए शीघ्र ही रैन बसेरा के संचालन की उचित व्यवस्था कराई जाए। इसमें आमजन, स्वयंसेवी व धार्मिक संस्थाओ, व्यापार मंडलों  के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में गर्म कपड़ों, अलाव जलने के लिए लकड़ी, शौचालय, पीने का स्वच्छ पानी, बिजली, साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो। चाय और भोजन की भी व्यवस्था कर सके तो बहुत उत्तम होगा।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में सभी निकायों में बेसहारा, गरीबों, वेघरो एवं निराश्रितो के लिए बनाए जा रहे व संचालित रैन बसेरों की व्यवस्था की आज शाम 7:30 बजे सभी नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियो के साथ वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि लोगों की जानकारी के लिए सार्वजनिक स्थलों में बड़े शाइनेज लगाए जाएं और इसमें संचालक का नाम, मोबाइल नंबर भी दर्ज हो। उन्होंने शेल्टर होम के बारे में आमजन की जानकारी के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराने को भी कहा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने कहा कि अस्पताल, मेडिकल कालेज, रेलवे व बस स्टेशन ऐसे स्थल है, जहां पर लोग मजबूरी में खुले में रहने को मजबूर हो जाते हैं, ऐसे स्थानों के आसपास रैन बसेरा जरूर बनाने को कहा।

AK Sharma

उन्होंने सभी रैन बसेरों में जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा, जिससे आश्रय लिए लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि रात्रि में रैन बसेरों में विश्राम करने वाले लोगों को पर्याप्त गर्म कपड़े, स्वच्छ पेयजल, अलाव जलाने एवं आवश्यक हो तो लोगो की मदद से भोजन की भी व्यवस्था उपलब्ध कराने की कोशिश करें। गरीबों की सेवा का बड़ा अवसर मिला है, इसे हाथ से जाने न दे। समाज का कमजोर व्यक्ति ही पीड़ित होता है पीड़ितों की दिल खोलकर मदद करें। उन्होंने अधिक जरूरत पड़ने पर खाली सरकारी इमारतों एवं धर्मशालाओं में भी ठंड में लोगो के रुकने की व्यवस्था करने को कहा।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था एवं निगरानी के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस का भी सहयोग दलेने को कहा, जिससे कि असामाजिक तत्वों,  नशेड़ी, गुंडे व बदमाशों का प्रवेश शेल्टर होम में न हो सके। उन्होंने सभी निकाय अधिकारियों को शीघ्र ही कंबल की व्यवस्था करके वितरण के भी निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को ठंड से बचाने के लिए ट्रैक सूट एवं आमजन के सहयोग से उन्हें गर्म कपड़े, मफलर, कंबल आदि दिलाने को भी कहा।

AK Sharma

समीक्षा के दौरान नगर विकास  मंत्री ने मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, सीतापुर, मऊ आदि में बने रैन बसेरों में गर्म पानी के लिए गीजर,मनोरंजन के लिए टेलीविजन,स्वच्छ पानी के लिए वॉटर कूलर, किचेन, साफ सुथरा शौचालय, बेड,  मच्छरों से बचने के लिए ऑल आउट, की भी व्यवस्था को भी वीडियो के माध्यम से देखा। उन्होंने मऊ के रैन बसेरा में ठहरे हरदोई से आए एक व्यक्ति से व्यवस्था के बारे में बात भी की।उसने बताया कि यहां पर व्यवस्था अच्छी है। खाना भी दिया गया है।

AK Sharma

सचिव नगर विकास अनिल कुमार ने बताया कि रैन बसेरों की रेंडम और दूसरी डिटेल स्तर पर निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है रेलवे स्टेशन बस स्टेशन एवं अस्पतालों के आसपास अस्थाई रैन बसेरा बनाए गए हैं कंबल चटाई रजाई तकिया गंदा की व्यवस्था रैन बसेरों में कराई गई है पीने के पानी शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था है कहीं-कहीं पर बहुजन की भी व्यवस्था प्रबंध है

निदेशक नगरी निकाय नेहा शर्मा ने मंत्री को बताया कि शहरी बेघरों निराश्रित ओं के लिए सभी निकायों में रैन बसेरों की व्यवस्था कराई गई है पूरे प्रदेश में अभी तक 11,400 लोगो के रहने की क्षमता के 239 स्थाई और 5194 लोगो की क्षमता के 312 अस्थाई रैन बसेरा बनाए गए हैं।

देश की एकात्मकता का आधार हैं हमारी संस्कृतियां: अमित शाह

बैठक में अपर निदेशक डॉ0 असलम अंसारी, उपनिदेशक सुनील कुमार यादव उपस्थित थे एवम् सभी नगर आयुक्त एवं सभी अधिशासी अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmalcuknow newsLucknow Newsrain besara
Previous Post

देश की एकात्मकता का आधार हैं हमारी संस्कृतियां: अमित शाह

Next Post

ऐश्वर्या राय के फर्जी पासपोर्ट के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार, करोड़ों के नकली डॉलर बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
cyber criminals

ऐश्वर्या राय के फर्जी पासपोर्ट के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार, करोड़ों के नकली डॉलर बरामद

यह भी पढ़ें

Cow

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : गो माता को ठंड से बचाएंगे स्पेशल इको-थर्मल कंबल

16/12/2025
सुशील मोदी Sushil Modi

राजद ने रघुवंश बाबू के आदर्शों पर दबंगई का बुलडोजर चला दिया : सुशील

09/10/2020
CM Dhami

पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा: सीएम धामी

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version