• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह ने किया घर-घर जनसंपर्क, बोले- कैराना से पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को शामली जिले के कैराना पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जनसंपर्क अभियान में भाग लिया। खराब मौसम के बावजूद अमित शाह को अपने बीच देखकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

उत्साहित लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। अमित शाह ने कहा कि कैराना से पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए हैं। कैराना में अब सुशासन दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का विधानसभा चुनाव शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिलों में होगा। इन 11 जिलों की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 21 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। अब भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने और संगठन को मजबूती देने के लिए निकल पड़े हैं।

शनिवार को केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कैराना आकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। बारिश के बीच कैराना आए अमित शाह ने लोगों से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

उप्र में चल रही भाजपा की बयार, सपा रहे घर वापसी को तैयार : केशव मौर्य

अमित शाह ने कहा कि कैराना में अब सुशासन दिखाई दे रहा है। कैराना से पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर गए हैं। लोगों ने कहा है कि मोदीजी की कृपा हुई है। योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा। आने वाले दिनों में उप्र भारत का सबसे विकसित राज्य बनने जा रहा है। कभी व्यापारी परिवारों को पलायन करना पड़ा था। अब वह वापस आ गए हैं। उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखना, तुष्टीकरण खत्म करना, 01 जाति के लिए काम करने वाली सरकारों की प्रथा को खत्म करना है। इसलिए एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुतम से बनेगी। अमित शाह ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि कोरोना के कारण पार्टी के कार्यकर्ता भले ही ना पहुंच पाएं, लेकिन 10 फरवरी को आप सुबह-सुबह ही कमल का बटन दबाकर प्रचंड बहुत से भाजपा सरकार बनाएं। उप्र के सभी वर्गों की एक ही आवाज सुनाई पड़ रही है- इस बार भाजपा 300 पार।

बीजेपी ने अवैध बूचड़खाने बंद किए, हमारा काम किसानों-बेटियों को समर्पित : योगी

अमित शाह को अपने बीच देखकर लोग गदगद हो गए और जय श्रीराम के नारे लगाए। कैराना में टीचर्स कॉलोनी में अमित शाह ने जनसंपर्क किया। व्यापारी राकेश गर्ग के प्रतिष्ठान साधु स्वीट्स पर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। उल्लेखनीय है कि साधु स्वीट्स 70 साल पुरानी दुकान थी। 2014 में बदमाशों के डर से साधु पलायन करके अंबाला चले गए थे। उस दौरान बदमाशों ने उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। भाजपा सरकार बनने पर वह कैराना वापस लौटे। इस दौरान अमित शाह ने व्यापारी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि अब कैराना को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य परिवारों से भी मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर आदि उपस्थित रहे।

शामली और बागपत जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक

इसके बाद शामली स्थित होटल ओर्चिड में गृहमंत्री अमित शाह ने शामली एवं बागपत जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गुटबाजी और कलह को भुलाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और उसकी बात को अनदेखा नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथ पर पूरी ताकत से काम करना है। उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना आकर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की थी और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री ने पलायन के बाद लौटे व्यापारी विजय मित्तल के घर जाकर मुलाकात की थी।

Tags: amit shahchunav 2022Election 2022kairana newsmerrut newsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, 2 हफ्तों से ICU में है गायिका

Next Post

BB 15: बिग बॉस में पहुंचे मिथुन, सलमान से बोले- ‘इसलिए तूने मुझे बुलाया?’

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

BB 15: बिग बॉस में पहुंचे मिथुन, सलमान से बोले- 'इसलिए तूने मुझे बुलाया?'

यह भी पढ़ें

चुनाव में मिली हार से भावुक हुए हरदा, बोले- समय आ गया…..

12/03/2022
divya khosla kumar

दिव्या खोसला कुमार का लुक है बेहद खूबसूरत, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

10/09/2020
Murder

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version