• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AMU के छात्र नेता फरहान जुबेरी गिरफ्तार, छात्रों ने जमकर काटा बवाल

Writer D by Writer D
23/09/2023
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Farhan Zuberi

Farhan Zuberi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  (AMU) एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां शनिवार की सुबह छात्रों के एक समूह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद कर ताला लगा दिया। यह बवाल स्टूडेंट लीडर फरहान जुबेरी की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा है। हालात नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने भी अपनी ओर से मोर्चा संभाल लिया।

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के महेशपुर मोड़ स्थित एक ढाबा के मालिक को AMU के छात्रों ने सुलेमान हॉल में लाकर मारपीट की थी। छात्रों ने ढाबा संचालक को जूते पर नाक रगड़ने के लिए विवश किया था। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को पुरानी चुंगी के पास से छात्र नेता फरहान जुबैरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोदपुर में दूसरे छात्र नेता जैद शेरवानी को घेर लिया।

अलीगढ़: स्टूडेंट लीडर की गिरफ्तारी पर AMU में बवाल, यूनिवर्सिटी के सभी  गेटों पर छात्रों ने जड़ा ताला | student leader Farhan Zuberi Aligarh Muslim  University locked all gates ...

लेकिन उसी समय काफी संख्या में छात्र वहां पहुंच गए और जैद पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल हो गया। इस घटना के विरोध में शाम से ही AMU कैंपस में बवाल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि जुबेरी को तो गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जैद को उस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन छात्रों का आरोप है कि पुलिस छात्र नेताओं को फर्जी मामलों में गिरफ्तार कर रही है।

अब लखनऊ का सफर होगा और भी महंगा, देना होगा इतनी जगह टोल टैक्स

यह कहते हुए छात्रों ने बाब-ए-सैयद को बंद कर दिया है। बता दें कि 26 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें एक युवक को AMU के सुलेमान हॉल में लाकर मारपीट की जा रही थी। युवक को कमरे में बंद कर बेल्टों और डंडे से पीटा जा रहा था। उससे जूतों पर नाक रगड़वाई जा रही थी। वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तारी शुरू की है। इसी क्रम में छात्र नेता फरहान जुबैरी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं हाल ही में फरहान जुबैरी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Tags: Aligarh muslim universityaligarh newsAMUstudent leader Farhan Zubairi
Previous Post

अब लखनऊ का सफर होगा और भी महंगा, देना होगा इतनी जगह टोल टैक्स

Next Post

परिणीति को लगी राघव के नाम की हल्दी, शुरू हुए लव बर्ड्स की शादी के फंक्शंस

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Parineeti

परिणीति को लगी राघव के नाम की हल्दी, शुरू हुए लव बर्ड्स की शादी के फंक्शंस

यह भी पढ़ें

rajnath singh

इजरायल के साथ रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएंगे : राजनाथ

09/07/2021
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
मुंबई में ड्रग का ‘किंग’कौन? The 'King' of Drugs in Mumbai?

मुंबई में ड्रग का ‘किंग’कौन? NCB के रडार पर 39 से ज्यादा लोग

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version