• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिला कारागार में कैदियों ने जमकर मचाया उत्पात, बंदी रक्षकों पर किया पथराव

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया जिला कारागार एक बार फिर अशांत हो उठा।  बुधवार शाम पौने आठ बजे के करीब रुटीन चेकिंग के दौरान कैदियों ने बंदी रक्षकों पर हमला कर दिया। इस दौरान कैदियों ने जमकर पथराव भी किया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

बलिया डीएम अदिति सिंह ने कहा कि कैदियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हुई है। अब स्थिति सामान्य है और सभी कैदी बैरकों में हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। मामले की जांच की जाएगी।

किसी बात को लेकर कुछ कैदियों द्वारा की जा रही गोलबंदी और मनमानी को लेकर पूर्व जेल प्रशासन द्वारा कैदियों को चेताया गया था। बुधवार शाम जेल प्रशासन शासन के निर्देशानुसार बैरकों की रुटीन चेंकिग कर रहा तभी कुछ कैदी इसका विरोध करने लगे। हालांकि तब जेल के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

लेकिन जैसे ही अधिकारी बैरकों से वापस लौटे, कैदियों ने कुछ बंदी रक्षकों को घेर लिया और उन पर पथराव करने लगे। अचानक हुए हमले से बंदी रक्षक सकते में आ गए और उन्होंने जैसे-तैसे जान बचाई और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। हालात गंभीर देख जेल अधिकारियों ने जिला प्रशासन को घटना से अवगत कराया।

बलिया जिला जेल में बवाल

बंदियों के उत्पात और पथराव की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और उच्चाधिकारियों के साथ दो गाड़ी पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स जेल पहुंच गई। देर रात तक जेल के अंदर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बलिया जिला जेल के जेलर अंजनी गुप्ता ने कहा कि  रुटीन जांच के दौरान कुछ कैदियों द्वारा इसका विरोध किया गया था। तब समझाने से कैदी मान गए थे, लेकिन घात लगाकर कुछ कैदियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस और जिले के आला अधिकारियों को दी गई। अब हालात नियंत्रण में है।

किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

बलिया जिला कारागार में जब भी कोई नया जेल अधीक्षक आता है और सख्ती बरतना शुरू करता है तो कैदी तुरंत कोई न कोई बहाना लेकर हंगामा शुरू कर देते हैं। उनका मकसद होता है कि जेल में जैसा पहले से चल रहा है वैसा चलता रहे। सख्ती न बरती जाए। जेल प्रशासन व सिविल पुलिस के सख्ती के कारण उन्हें बौना साबित होना पड़ता है।

ललितपुर से स्थानांतरित होकर जिला कारागार बलिया आए नवागत जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने जेल के अंदर से पैसे देकर फोन करने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू की। पीसीओ से बात करने का आदेश जारी किया है। इस पर कैदियों ने अपनी गोपनीयता भंग होने की बात कह कर हंगामा करते रहे हैं।

बुधवार को जेल में मोबाइल की चेकिंग हो रही थी। इसे लेकर कैदियों ने करीब एक घंटे से ज्यादा तक बवाल काटा। जिसे जेल प्रशासन ने संभालने की कोशिश की। जब मामला उनसे बाहर होता दिखा तो उन्होंने जिला प्रशासन व सिविल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स व आला अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। जिनके अथक प्रयास के बाद कैदी शांत हुए।

Tags: ballia district jailballia district jail ruckusBallia Hindi SamacharBallia Jailballia jila jailballia newsballia news in hindiballia policedistrict jail ruckusLatest Ballia News in Hindiजिला जेलजेल में बवाल:बलिया जिला जेल
Previous Post

नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से थी परेशान

Next Post

युवक की चाकू मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
murder

युवक की चाकू मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Shaheen Bagh

आप की कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित शाहीनबाग के कई लोग भाजपा में हुये शामिल

17/08/2020
Can Ravindra Jadeja's innings increase the tension of the Kiwi team?

क्या रविंद्र जडेजा की पारी बढ़ सकती है कीवी टीम की टेन्शन?

14/06/2021
LPG cylinder

होली के बाद रसोई में लगा महंगाई का तड़का, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

22/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version