• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

Writer D by Writer D
14/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan)  ने शहरी विकास विभाग को राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को स्वच्छ, सुरक्षित पेयजल युक्त, जलवायु-अनुकूल और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और पेयजल गुणवत्ता की निगरानी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

मंगलवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी शहरी निकायों में स्रोत स्तर पर कचरे का 100 प्रतिशत पृथक्करण और वैज्ञानिक कचरा प्रसंस्करण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुराने डंपिंग स्थलों के सुधार (रीमेडिएशन) कार्य में तेजी लाकर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग के विजन के अनुरूप सभी शहरी स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए नगर निकायों की संस्थागत क्षमता को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अनुभाग अधिकारियों के लिए देश और विदेश के बेहतर ढंग से प्रबंधित शहरों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने की आवश्यकता बताई, ताकि वहां की सफल व्यवस्थाओं को उत्तराखंड के शहरों में भी लागू किया जा सके।

उन्होंने सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल स्रोतों के साथ-साथ पेयजल पाइपलाइन के अंतिम छोर तक वॉटर क्वालिटी सेंसर लगाने के निर्देश दिए, जिससे पानी की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी विकास के क्षेत्र में डिजिटल गवर्नेंस को तेजी से लागू करना समय की जरूरत है। उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों को जल्द से जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव अभिषेक रुहेला सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

Next Post

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
Vishwa Yuva Kaushal Diwas

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

यह भी पढ़ें

UP Police will organize 'Run for Unity'.

लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर यूपी पुलिस आयोजित करेगी ‘रन फॉर यूनिटी’

30/10/2025
BJP candidates filed nomination

सीएम योगी मौजूदगी में भाजपा के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

18/01/2021

खाते में नहीं है फूटी कौड़ी तो भी कर सकते हैं UPI पेमेंट,‌ ऐसा है प्रॉसेस

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version