• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुलाई 2026 तक निर्माणकार्य पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त में की जा सके ओपीडी शुरू: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण

Writer D by Writer D
16/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किच्छा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर का कार्य जुलाई 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि अगस्त माह से यहां ओपीडी सेवाएं शुरू की जा सकें। अस्पताल भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम किया जाए।

गुरुवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 280 बेड के सैटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों और उपकरणों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता उत्पल त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अस्पताल भवन का निर्माण 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। आवासीय भवनों का कार्य मई तक पूरा होने की संभावना है। अस्पताल परिसर की सड़कें भी मई तक तैयार कर ली जाएंगी, जबकि जून में पौधरोपण कराया जाएगा।

उन्होंने (Anand Bardhan) बताया कि एम्स सैटेलाइट सेंटर में 250 बेड, 10 ऑपरेशन थिएटर, 30 आईसीयू बेड, डायग्नोस्टिक लैब सहित कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, ऑर्थो, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक, इमरजेंसी और ट्रॉमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सराय और शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी बनाए जा रहे हैं।

एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यदि जुलाई तक भवन निर्माण कार्य हस्तांतरित हो जाता है तो अगस्त से ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित ने बताया कि एम्स परिसर के हाईवे साइड तीन एप्रोच गेट बनाए जा रहे हैं। यहां जुलाई से पहले नाला निर्माण और पुलिया का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव और मंडलायुक्त ने परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, बंगाल को फिर बनाएंगे कल्चरल कैपिटल

Next Post

किन्नर समाज को मिलेगा बेहतर और समुचित इलाज, दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक UPUMS सैफई में शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Transgender Clinic

किन्नर समाज को मिलेगा बेहतर और समुचित इलाज, दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक UPUMS सैफई में शुरू

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री सैनी ने महिला दिवस पर महिलाओं को दिया खास तोहफा

08/03/2025
Numerical Horoscope

इन मूलांक वालों के दुश्मन भी बनेंगे दोस्ती, पढ़ें गुरुवार का अंक राशिफल

15/02/2024
akhilesh yadav

योगी का बुलडोजर सिर्फ विपक्षियों के पीछे : अखिलेश यादव

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version