• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

Writer D by Writer D
25/05/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रदेश में बढ़ती विद्युत मांग और भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्धन (Anand Bardhan) ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने यूपीसीएल को प्रदेशभर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा आगामी दिनों की बढ़ती मांग को देखते हुए पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि देशभर में जारी हीट वेव और बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल ने जानकारी दी कि 21 मई 2026 को देश में बिजली की अधिकतम मांग लगभग 270.8 गीगावाट दर्ज की गई, जो मई 2024 के 250 गीगावाट के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। वहीं उत्तराखंड में भी इसी दिन अब तक की सर्वाधिक 2982 मेगावाट बिजली मांग दर्ज की गई।

बैठक में बताया गया कि उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के उपयोग में तेजी आई है, जिससे घरेलू और वाणिज्यिक क्षेत्रों में बिजली की खपत बढ़ी है। बढ़ती मांग के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पीक आवर्स में बिजली उपलब्धता प्रभावित हो रही है और ऊर्जा एक्सचेंज में निर्धारित अधिकतम दर ₹10 प्रति यूनिट होने के बावजूद पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।

इसके बावजूद यूपीसीएल द्वारा राज्य में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए अग्रिम विद्युत प्रबंधन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ग्रिड समन्वय के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावी योजना और प्रबंधन के चलते मई 2026 के दौरान प्रदेश में अब तक किसी प्रकार की रोस्टरिंग नहीं की गई है।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए ऊर्जा एक्सचेंज के माध्यम से 1 से 15 मई तक 100 मेगावाट तथा 16 से 31 मई तक 225 मेगावाट अग्रिम विद्युत की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से आवंटित 250 मेगावाट के अतिरिक्त 150 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई है, जिससे राज्य को राहत मिली है।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात के चलते राज्य के जल विद्युत उत्पादन में करीब 4 मिलियन यूनिट की कमी दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में उत्पादन बढ़ने की संभावना जताई गई।

बैठक के दौरान उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे पीक आवर्स, विशेषकर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक, बिजली का संयमित और किफायती उपयोग करें तथा एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन जैसे अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों का सीमित उपयोग करें, ताकि राज्य में विद्युत संतुलन बनाए रखा जा सके।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

कर संग्रह बढ़ाने के साथ ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा, सम्मान और त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

Next Post

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
जम्मू कश्मीर

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
Next Post

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने ग्रेटर नोएडा को दी 1670 करोड़ की सौगात, अब घरों में आएगा गंगाजल

01/11/2022
गुलाम नबी आजाद ​का पुतला दहन

जम्मू : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी आजाद ​का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

02/03/2021
Adipurush

आदिपुरुष देखने ‘हनुमान जी’ खुद ही पहुंच गए थियेटर, वीडियो वायरल

16/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version