• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
29/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस को इस वर्ष पूरे उत्साह, गरिमा और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों और जिलों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राज्य और जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ-साथ रक्तदान शिविर, हाई एल्टीट्यूड एडवेंचर गतिविधियां, मैराथन, साइकिल, बाइक और कार रैली जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश के प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बलों और एनसीसी बैंड द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय प्रस्तुतियां आयोजित करने को भी कहा। इसके अलावा जल संरक्षण, जल संवर्द्धन और वृक्षारोपण अभियान को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे जनहित के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएं।

15 अगस्त को सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अगस्त को सुबह 10 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं मुख्य सचिव सुबह 9 बजे सचिवालय में ध्वजारोहण करेंगे। देहरादून को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों में सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा, जबकि देहरादून स्थित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे।

14 और 15 अगस्त को गूंजेंगे देशभक्ति के गीत

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक तथा 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रदेश और जिला मुख्यालयों के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के गीत प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा 14 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन भी किया जाएगा।

सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को एलईडी रोशनी से सजाया जाएगा। वहीं प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, बृजेश कुमार संत, विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान तथा जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

धामी सरकार ने विकास योजनाओं के लिए ₹14 करोड़ की दी मंजूरी

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

यह भी पढ़ें

president farmer protest

राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे राहुल गांधी व अन्‍य विपक्षी नेता, किसान आंदोलन पर होगी बात

09/12/2020

महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

22/09/2021
CM Vishnu Dev Sai

बस्तर के युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी: सीएम साय

16/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version