• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आनंदीबेन ने गर्भवती महिलाओं को ‘पोषण पोटली’ देकर पूरी की गोदभराई की रस्म

Writer D by Writer D
16/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Anandiben

Anandiben

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर बृहस्पतिवार को पहुंचीं। अपने दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्यपाल ने गंगापुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार दोपहर गंगापुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। राज्यपाल ने लाल चुनरी ओढ़ाकर, टीका लगाकर, फल की टोकरी एवं पोषण पोटली देकर गर्भवतियों की गोद भराई की रस्म पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने लाल श्रेणी के कुपोषित बच्चों को पौष्टिक पोषण पोटली देकर शीघ्र स्वस्थ एवं पोषित होने की कामना की।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर फल की टोकरी एवं पोषण पोटली देने के दौरान उन्होंने महिलाओं से इनका स्वयं सेवन करने का आग्रह किया। कहा कि जब आप स्वस्थ रहेंगी तभी स्वस्थ बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद राज्यपाल बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो गईं।

 विश्वविद्यालयों की जांची प्रगति रिपोर्ट

कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ की प्रगति रिपोर्ट जांची थी। इस दौरान महीनेभर की शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही आगामी महीने में होने वाले कार्यों, परीक्षाओं के बारे में और नए सत्र में प्रवेश के साथ ही शोध कार्यों की भी समीक्षा की।

नड्डा ने यूपी की धरती को नमन किया, कहा- योगी ने बदली यूपी की तस्वीर

बृहस्पतिवार को कुलाधिपति के सामने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति ने महीनेभर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें विकास कार्य, परीक्षा, प्रवेश, निर्माण कार्य, महिला अध्ययन केंद्र की गतिविधियों को शामिल किया गया है।

कुलाधिपति ने नई शिक्षा नीति के अनुसार नए सत्र से न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू करने, सत्र को नियमित करने, परीक्षाओं को शुचितापूर्ण कराने, समय से परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्देश दिया। दोनाें कुलपतियों ने बताया कि निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए समिति गठित की गई और महिला अध्ययन केंद्र की ओर से गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Tags: amar ujala varanasi newsbanaras indiabanaras uttar pradeshGovernor Anandiben Patelgovernor of uttar pradeshgovernor reached varanasiGovernor visit to varanasikashi indiakashi uttar pradeshLatest Varanasi News in Hindinews in hindiup news in hindiUttar Pradeshuttar pradesh news in hindivaranasiVaranasi breaking newsVaranasi Hindi Samacharvaranasi latest newsvaranasi newsVaranasi News in Hindivaranasi today newsvaranasi today top five newsvaranasi top news todayvaranasi upvaranasi uttar pradeshराज्‍यपाल आनंदीबेन पटेलराज्यपाल उत्तर प्रदेशराज्यपाल का वाराणसी दौरावाराणसी पहुंचीं राज्यपाल
Previous Post

Jio के इन प्लान को टक्कर देने के लिए Airtel-Vi ने लॉन्च किए शानदार डेटा प्लान

Next Post

तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका, 2022 कि चुनाव कि बनाएंगी रणनीति

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Priyanka reached Lucknow

तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका, 2022 कि चुनाव कि बनाएंगी रणनीति

यह भी पढ़ें

face pack

करवा चौथ में चाहिए चेहरे पर ग्लो, तो ट्राई करें ये फेसपैक्स

07/10/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

27/06/2024
gorakhpur university

कुशीनगर और देवरिया में खुलेंगे दो महाविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा संचालन

18/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version