• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटे सरकार ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, बोले- अब जेल जा रहे हैं…

Writer D by Writer D
24/01/2025
in क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anant Singh
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट (Arms Act) के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह (Anant Singh) ने आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही थी। ऐसे में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आज बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाढ़ और मोकामा में पुलिस की भारी तैनाती के बाद भी अनंत सिंह बड़े आराम से बाढ़ कोर्ट गए और सरेंडर कर दिया। पटना पुलिस (Patna Police) उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी।

अनंत सिंह से पूछा गया कि आपको अदालत ने जेल भेज दिया है तो इस पर पूर्व विधायक ने जेल जाने के लिए पुलिस वैन में बैठते हुए कहा कि वह हमेशा से नियमों का पालन करते आए हैं। क्योंकि नियम किसी व्यक्ति विशेष के न होकर सरकार के होते हैं और नियमों का पालन करना ही होता है।

सरेंडर और जेल भेजे जाने को लेकर अनंत सिंह ने कहा,’हम पर FIR की गई थी इसलिए हमने सरेंडर कर दिया। अब जेल जा रहे हैं। जो नियम है, हम उन सभी नियमों का पालन करते हैं। अदालत ने जेल भेजा है इसलिए अब जेल जा रहे हैं।’

मोकामा फायरिंग मामले में गैंगस्टर सोनू ने किया सरेंडर, ‘छोटे सरकार’ को किया था चैलेंज

गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी (Patna SSP) से अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह (Anant Singh) के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी है। इस मामले को लेकर सोनू-मोनू के पिता ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन हाईकोर्ट में थे। हमारे आदमी को गोली लगी है जिसमें हम नामित हुए हैं। वहीं हमारा बेटा सोनू कुमार और मोनू कुमार भी नामित किया गया है। ऐसे में हमलोगों ने प्रशासन और कानून का सम्मान करते हुए सीनियर एसपी सीनियर एसपी महोदय के आग्रह पर सोनू ने सरेंडर कर दिया है। अब हमारी सीनियर एसपी से मांग है कि इस मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक अनंत सिंह (Former MLA Anant Singh) को भी गिरफ्तार किया जाए।

वहीं इसी बीच मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags: Anant Singhbihar newspatna enws
Previous Post

रैपर Emiway Bantai ने रचाई शादी, शेयर की दुल्हन की खूबसूरत तस्वीर

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Next Post
answer key

इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

arrested

50 हजार के दो वांछित इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

11/12/2020
सीरम इंस्टीट्यूट हादसे में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र : सीरम इंस्टीट्यूट के नए प्लांट में लगी आग, मौके पर पहुंची 10दमकल की गाड़ियां

21/01/2021
Murder

बाइक पर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

18/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version