• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्ना हजारे ने दी ‘अंतिम प्रदर्शन’ की चेतावनी, कहा- सरकार पर अब कोई विश्वास नहीं

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anna Hazare

Anna Hazare

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने उनकी किसानों के संबंध में की गई मांगों  के केन्द्र द्वारा जनवरी अंत तक स्वीकार ना किए जाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में अन्ना हजारे ने कहा कि वह किसानों के लिए पिछले तीन साल से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इन मुद्दों के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

हजारे (83) ने कहा, ‘सरकार केवल खोखले वादे करती है, इसलिए मुझे उस पर अब कोई विश्वास नहीं है। देखते हैं सरकार मेरी मांगों पर क्या कदम उठाती है। उन्होंने एक महीने का समय मांगा है और मैंने उन्हें जनवरी अंत तक का समय दिया है। अगर मेरी मांगे पूरी नहीं हुई, मैं फिर भूख हड़ताल करूंगा। यह मेरा आखिरी प्रदर्शन होगा।’

अन्ना हजारे ने 14 दिसम्बर को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि एम. एस. स्वामीनाथन समिति की अनुशंसाओं को लागू करने और कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को स्वायत्तता प्रदान करने संबंधी उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

IIT दिल्ली ने तैयार किया विद्या ऐप, उत्तराखंड में बच्चे कर रहे है इससे पढ़ाई

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागाडे ने हाल ही में हजारे से मुलाकात भी की थी और उन्हें केन्द्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के बारे में अवगत कराया था। हजारे ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आठ दिसम्बर को किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में उपवास रखा था।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार सितम्बर में पारित इन तीनों कृषि कानूनों को जहां कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे। किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर एक महीने से अधिक समय से इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags: anna hazarefarmer protestKisan andolanNational news
Previous Post

IIT दिल्ली ने तैयार किया विद्या ऐप, उत्तराखंड में बच्चे कर रहे है इससे पढ़ाई

Next Post

कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरते  : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
Next Post
cm yogi

कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरते  : योगी

यह भी पढ़ें

Imprisonment

दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की जेल

13/04/2023

लॉन्च हुआ बीएसई ई-एग्रीकल्चरल मार्केट, किसानों के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक बाजार

12/12/2020
एक दिन इंतजार क्यों नहीं कर लेते?

सचिन पायलट खेमे की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई खत्म

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version