• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्ना हज़ारे की केंद्र को चेतवानी, किसान मुद्दे न सुलझे तो करेंगे आमरण अनशन

Writer D by Writer D
14/12/2020
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anna Hazare

Anna Hazare

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को एम एस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने समेत विभिन्न मांगों को पूरा करने में ‘नाकाम’ रही केन्द्र सरकार के खिलाफ ‘अनशन’ शुरू करने की चेतावनी दी।

हजारे की अन्य मांगों में कृषि लागत एवं दाम आयोग (सीएसीपी) को स्वायत्ता प्रदान करना शामिल है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले हजारे फरवरी 2019 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने गांव रालेगण सिद्धि में उपवास पर बैठ गए थे।

Social activist Anna Hazare has written to Union Agriculture Minister stating that he will launch hunger strike against Central Government if the farmers issues are not resolved pic.twitter.com/nX7DDA6yet

— ANI (@ANI) December 14, 2020

तत्कालीन केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने हजारे लिखित आश्वासन दिया था कि केन्द्र सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों तथा अन्य कृषि संबंधी मांगों पर चर्चा के लिये उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी, जिसके बाद उन्होंने अपना उपवास खत्म कर दिया था। तोमर को लिखे गए हजारे के पत्र को पत्रकारों से साथ साझा किया गया है। इसमें राधामोहन सिंह के उस पत्र को भी संलग्न किया गया है, जिसमें आश्वासन दिया गया था उच्च स्तरीय समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर 30 दिसंबर 2019 तक सौंप देगी।

उधार के पैसों के बदले पत्नी को मांगा तो दोस्त ने किया ये काम…..

हजारे ने तोमर को लिखे पत्र में कहा, ‘केन्द्र ने आश्वासन दिया था कि मांगों को लेकर समिति की रिपोर्ट के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे। क्योंकि तय तिथि तक कुछ नहीं हुआ है, इसलिये मैं पांच फरवरी 2019 को खत्म किया गया अनशन फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा हूं।’

80 वर्षीय हजारे ने कहा कि जल्द ही केन्द्र सरकार को अनशन की तिथि और स्थान के बारे में बता दिया जाएगा। हजारे ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आठ दिसंबर को किसान संगठनों के भारत बंद के दौरान उपवास रखा था। उन्होंने सरकार को सीएसीपी को स्वायत्तता प्रदान करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में नाकाम रहने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।

Tags: bharat bandh coveragebharat bandh newsbharat bandh updateskisan andolan newskissan andolan updateskisssan aandolan updates in hindilatest UP newsNational newstoday bharat bandhup news in hindiकिसान आंदोलनभारत बंदभारत बंद आज
Previous Post

उधार के पैसों के बदले पत्नी को मांगा तो दोस्त ने किया ये काम…..

Next Post

अवैध शास्त्रों से हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, असलाह बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान से महिलाएं हुईं सशक्त, 99 हजार से अधिक गांवों तक पहुंची महिला बीट पुलिस

09/10/2026
Main Slider

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

09/10/2026
Main Slider

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार की सौगात, मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

09/10/2026
Main Slider

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

09/10/2026
Main Slider

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

09/10/2026
Next Post
firing

अवैध शास्त्रों से हर्ष फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, असलाह बरामद

यह भी पढ़ें

PM Modi-CM Yogi

PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने कहा- 26/11 जैसे हमले को हो जाओ तैयार’

18/07/2023
Surya Dev

रथ सप्तमी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी सूर्य देव की कृपा

02/02/2025
new facebook design

फेसबुक पर जल्द करें ये सेटिंग्स, नहीं तो हो सकता है नुकसान

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version