• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कासगंज पहुंची अन्नपूर्णा यात्रा, पूजा-अर्चना में जुटे लोग

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कासगंज, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अन्नपूर्णा यात्रा करीब 12 घंटे विलंब से कासगंज पहुंची। पूर्व से तैयारी कर चुके लोगों ने यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही स्वागत अभिनंदन का सिलसिला शुरू हो गया। जो यात्रा के जिले की सीमा से बाहर निकलने तक जारी रहा। सोरों में अन्नपूर्णा की प्रतिमा काफी देर रखी गई। पुरोहितों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना भी की गई।

सैकड़ों वर्ष पुरानी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा देश में लाई गई है, जो जिले से होकर बनारस भेजी गई। इस यात्रा का जिले में भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार की देर शाम 07 बजे यात्रा के पहुंचने का समय निर्धारित था, लेकिन यात्रा 12 घंटे विलंब से जिले की सीमा में पहुंची। शुक्रवार को सुबह जैसे ही यात्रा जिले में पहुंची, तभी बड़ी संख्या में जगह-जगह भाजपा सहित हिंदूवादी संगठनों ने स्वागत अभिनंदन किया।

पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने नदरई गेट, पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. शशि लता चौहान अग्रसेन द्वार पर अभिनंदन किया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी राणा, महेंद्र सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, नीरज शर्मा, पार्टी जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, प्रोफेसर मिथिलेश राणा ने फूल माला एवं आरती उतार कर मां अन्नपूर्णा का स्वागत अभिनंदन किया।

जेल प्रशासन ने नौ जेल अधीक्षकों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

सोरो कस्बे में जैसे ही यात्रा पहुंची यहां भी बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाइयों एवं हिंदूवादी संगठन के लोगों ने यात्रा का अभिनंदन किया। रामेश्वर दयाल महेरे, संजय दुबे आदित्य काकोरिया, कन्हैया लाल त्रिवेदी, अनीता उपाध्याय, नम्रता त्रिवेदी, सतीश चंद्र भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने विधिवत रूप से गंगाजल के साथ मां अन्नपूर्णा का पूजन अर्चन किया।

Tags: Annapurna Yatrakasganj newsmaa annapurnaup news
Previous Post

जेल प्रशासन ने नौ जेल अधीक्षकों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, ये होंगे कप्तान

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम घोषित, ये होंगे कप्तान

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति ने प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास

28/08/2021
Donald Trump

मैनहट्टन कोर्ट पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शहर में 35 हजार जवान तैनात

04/04/2023
Bulldozer runs on SP leader Mueed's bakery

Ayodhya Gangrape: आरोपी सपा नेता की बेकरी पर गरजा बाबा का बुलडोजर, एक्शन जारी

03/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version